scriptराफेल मुद्दे को लेकर भाजपा ने अब खोला राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा | Bjp protest against rahul gandhi on rafel issue | Patrika News

राफेल मुद्दे को लेकर भाजपा ने अब खोला राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा

locationमुरादाबादPublished: Nov 16, 2019 05:33:20 pm

Submitted by:

jai prakash

Highlights

राफेल के मुद्दे पर राहुल गांधी ने घेरा था
कलेक्ट्रेट पर किया धरना-प्रदर्शन
ज्ञापन भेज की कार्रवाई की मांग

bjp_protest.jpg

मुरादाबाद: राफेल में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी ने एक बार राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी को लेकर आज स्थानीय भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और राहुल गांधी पर कार्रवाई को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।

Muzaffarnagar: दिनदहाड़े चौकीदार की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

कार्रवाई की मांग की

भाजपा राज्य कार्यकारणी सदस्य राहुल शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने राफेल विमान को लेकर झूठ बोला जोकि कोर्ट में भी साबित हो गया। इसलिए कांग्रेस और राहुल गांधी को देशवासियों से माफ़ी मांगनी चाहिए। यही नहीं उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

मुख्‍यमंत्री योगी ने किया था यादवों की कुलदेवी के मंदिर के कायाकल्‍प का ऐलान, शुरू हुई तैयारी

लगाये थे आरोप

यहां बता दें कि लोकसभा चुनावों से पहले राहुल गांधी और कांग्रेस ने राफेल के रेट को लेकर भ्रष्टाचार भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाए थे। जिसको लेकर भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिट दायर की थी। जिसमें हाल में ही फैसला आया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो