scriptलोकसभा चुनावों में विपक्ष नहीं भाजपा को ये देंगे चुनौती | Bjp workers angry with party leaders | Patrika News

लोकसभा चुनावों में विपक्ष नहीं भाजपा को ये देंगे चुनौती

locationमुरादाबादPublished: Jun 23, 2018 07:56:46 pm

Submitted by:

jai prakash

कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होने से नाराज कार्यकर्त्ता अब खुलकर अपनी नारजगी सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे हैं।

moradabad

लोकसभा में विपक्ष नहीं भाजपा को ये देंगे चुनौती

मुरादाबाद: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा की मुश्किलें उनके कार्यकर्ताओं की वजह से बढ़ सकती हैं। बीते चार उपचुनावों में भाजपा ये देख भी चुकी है। बावजूद इसके अभी भी पार्टी में आम कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होने से नाराज कार्यकर्त्ता अब खुलकर अपनी नारजगी सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे हैं। जी हां कुछ ऐसी ही नाराजगी इन दिनों कांठ विधान सभा के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर जारी की है। जिसमें उन्होंने 2014 में लाउडस्पीकर विवाद में दर्ज मुकदमे वापस न होने और सत्ता के बावजूद कुर्की के आदेश पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा है कि मुख्यमंत्री जी आपने अपने ऊपर लगे सभी मुकदमे तो वापस करा लिए हम लोगों को क्यों सजा मिल रही है। वहीँ अब इस पर पार्टी के नेताओं को जबाब देते नहीं बन पड़ रहा है।

VIDEO: वो फर्श पर तड़पती रही और लोग वीडियो बनाते रहे

कार्यकर्त्ता नेतृत्व पर उठा रहे सवाल

कांठ निवासी भाजपा कार्यकर्त्ता और हिन्दू जागरण मंच के पूर्व जिला मंत्री कुलदीप शर्मा ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि योगी जी ने तो अपने मुक़दमे वापस करा लिए। लेकिन कांठ बवाल 2014 में हुए मुकदमे में कई हिन्दू भाइयों के कुर्की के वारंट जारी हो गए हैं। ये मुकदमे कब तक वापस लेगी सरकार ?क्यूंकि 2019 का चुनाव आने वाला है और हिन्दू समाज ऐसे सवाल जरुर पूछेगा इसलिए तैयारी कर लें।

तो क्या इस वजह से यूपी के इस जिले में प्रतिबंधित दवाइयों के जखीरा मिलने का सिलसिला जारी

ये बड़े नाम भी हैं शामिल

कुलदीप शर्मा ने बातचीत में बताया कि उनके समेत करीब बीस कार्यकर्ताओं के कुर्की के वारंट जारी हो चुके हैं। ये मामला 27 जून 2014 व 4 जुलाई 2014 का है। 17 बार वारंट जारी हुए,लेकिन एक बार भी घर पर सूचना नहीं पहुंची। जबकि हम सभी जमानत पर बाहर हैं। वहीँ कुलदीप शर्मा ने एक और बात हैरान करने वाली बताई कि उनके साथ ही इस मुकदमे में वर्तमान में राज्य मंत्री भूपेन्द्र चौधरी, शहर विधायक रितेश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता का भी नाम है। लेकिन उन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। ये समझ से परे है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही इस मामले में संघ के साथ ही भाजपा नेताओं का भी घेराव करेंगे कि आखिर आम कार्यकर्ताओं की ही बलि क्यों चढाई जा रही है।

योगी सरकार के लिए आई एक और बुरी खबर, अब इस संगठन के ऐलान से उड़े भाजपा के होश

नाराजगी से हो सकता है नुकसान

वहीँ उधर अभी इस मामले पर स्थानीय भाजपा नेतृत्व अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।ऐसे में कार्यकर्ताओं की बढती नारजगी भाजपा की मुश्किलें खड़ी कर सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो