script‘लड़का बोलता रहा अब गर्ल्स कॉलेज के बाहर नहीं दिखूंगा, छोड़ दो लेकिन वो पीटते रहें’ | boys beaten a man due to Girl teasing in outside college in moradabad | Patrika News

‘लड़का बोलता रहा अब गर्ल्स कॉलेज के बाहर नहीं दिखूंगा, छोड़ दो लेकिन वो पीटते रहें’

locationमुरादाबादPublished: Sep 17, 2017 03:15:47 pm

Submitted by:

Rajkumar

उस इलाके के लड़कों ने देख लिया और उस पर लातों घूंसों और बेल्टों से जमकर पीट डाला। यही नहीं उसे धमकी भी दी की दोबारा यहां मत दिखना।

maarpit video

मुरादाबाद। शहर के तमाम व्हाट्सएप ग्रुप्स पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लड़के एक युवक को जमकर पीट रहे हैं। यही नहीं उसे भद्दी भद्दी गालियां भी दे रहे हैं। चूंकि देखने से लग रहा है कि पिट रहा लड़का गलत इरादे से लड़कियों के स्कूल के बाहर खड़ा था। जिसे उस इलाके के लड़कों ने देख लिया और उस पर लातों घूंसों और बेल्टों से जमकर पीट डाला। यही नहीं उसे धमकी भी दी की दोबारा यहां मत दिखना। खुद पिटने वाला लड़का भी कह रहा है कि मुझसे गलती हो गयी है। अब दोबारा यहां नहीं दिखेगा। फिलहाल पुलिस ने इस मामले पर अभी कुछ भी बोलने से मना कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कोई भी यदि शिकायत करता है तो निश्चित रूप से कार्रवाई होगी लेकिन अभी तक पुलिस के पास कोई नहीं पहुंचा है।

maarpit video
वीडियो में जो जगह दिख रही है वो सिविल लाइन थाणे में सेंट मेरी गर्ल्स इंटर कॉलेज के सामने के ही है। उसके बाहर ही हाफ टी शर्ट में एक बाइक से लड़का खड़ा है। जिस पर आरोप है कि वो लड़कियों से छेड़खानी कर रहा है। बस इसी बात को लेकर उस लड़के की खूब पिटाई लड़कों के दूसरे ग्रुप ने की। साथ ही धमकी भी दी कि दोबारा मत दिख जाना। लड़का उस समय तो चला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसके बाद वो लड़का दोबारा अपने कुछ साथियों को लेकर वहां आया था। साथ ही पीटने वाले लड़कों को ढूढ़ रहा था।
maarpit video

हैरानी इस बात की है सभी स्कूल कॉलेज के बाहर एंटी रोमियो टीम तैनात होने के बावजूद वहां कोई नहीं था। वहीं पुलिस भी मौजूद नहीं थी जबकि इतनी देर तक लड़का पिटता रहा। उधर वहां छोटे मोटे दुकानदारों और ठेले वालों ने बताया कि यहां अक्सर लड़कों के ग्रुपों में मारपीट हो जाती है लेकिन आज तक यहां पुलिस का कोई अभियान नहीं दिखा। इसी कारण लड़कियों के स्कूल के पास गलत किस्म के लड़के मंडराते रहते हैं। कभी कभार ये झड़प बड़ी भी हो जाती है या सकती है। फिलहाल इस वीडियो पर पुलिस की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

maarpit video
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो