scriptबहन के साथ करना चाहता था घिनौना काम, विरोध की तो जिंदा जला दिया | brother burnt alive sister in moradabad | Patrika News

बहन के साथ करना चाहता था घिनौना काम, विरोध की तो जिंदा जला दिया

locationमुरादाबादPublished: Sep 16, 2017 08:41:12 pm

Submitted by:

pallavi kumari

एक लड़के ने अपनी बहन के साथ घिनौना काम करना चाहा।  लड़की ने जब विरोध किया तो उसने ऐसा कदम उठाया कि किसी की भी रूह कांप जाए।

girl burnt alive
मुरादाबाद। यहां के डिलारी थानाक्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी सच्चाई जानकर किसी की रूह कांप जाए। बताया जा रहा है एक लड़का अपनी बहन के साथ जबरन घिनौना काम करना चाहता था, लेकिन जब लड़की ने विरोध किया तो उसे जिंदा आग के हवाले कर दिया। ये है पूरा मामला…
महमूदपुर लाल गांव में भाई-बहन का रिश्ता उस वक्त शर्मसार हो गया, जब एक भाई अपनी बहन के आबरू के साथ जबरन खेलने की कोशिश करने लगा। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी टोनी लड़की के ताउजी का लड़का है और शनिवार को वो उनके घर आया था। इस दौरान पीड़ित, उसकी मां और उसका सगा भाई घर में मौजूद थे। कुछ देर बाद पीड़ित लड़की का भाई काम के सिलसिले में घर से बाहर निकल गया और मां घर के काम में लग गई। तभी मौका पाकर आरोपी लड़की के साथ कमरे में जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। अपने भाई की इस हरकत देख वो घबरा गई, पहले तो उसने विरोध किया। लेकिन, जब आरोपी नहीं माना तो वो चिल्लाने लगी। बहन का चिल्लाना उसे पसंद नहीं आया और उसने तुरंत उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दिया। आग लगते ही लड़की ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इधर, अपनी बेटी की आवाज सुनकर मां कमरे की तरफ जैसे ही दौड़ी लड़का मौके से फरार हो गया। कमरे के अंदर का नजार देख मां के होश उड़ गए, क्योंकि लड़की पूरी तरह से झुलस चुकी थी। बेटी को जलता देख मां ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टर का कहना है कि लड़की का 90 प्रतिशत हिस्सा बुरी तरह जल चुका है। इधर, घटना की सूचना लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धड़धबोचा। वहीं, घटना की मिलते ही मजिस्ट्रेट अब्दुल बासित भी अस्पताल पहुंच गए और पीड़ित का बयान लिया। उन्होंन कहा कि पुलिस दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का महौल बना हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो