scriptदेवर ने महिला के साथ की गलत हरकत, फिर किया ऐसा काम की जानकर रह जाएंगे हैरान | Brother in law rape his bhabhi and thrown to home | Patrika News

देवर ने महिला के साथ की गलत हरकत, फिर किया ऐसा काम की जानकर रह जाएंगे हैरान

locationमुरादाबादPublished: Sep 21, 2019 02:53:13 pm

Submitted by:

jai prakash

Highlights

देवर ने रेप के बाद मारपीट कर घर से निकाला
बेटे को भी ले लिया कब्जे में
बेटे से मिलने के लिए पुलिस के लगा रही चक्कर

devar_rape.jpg

मुरादाबाद: देवर द्वारा अपनी भाभी के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसके पति और ससुरालियों ने उल्टा महिला को ही गलत ठहरा कर उसे घर से निकाल दिया और उसके बेटे को भी उससे छीन लिया। पीड़ित महिला अब न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है।

VIDEO: भीड़ ने पुलिसकर्मी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, लोग बनाते रहे वीडियो

चार साल पहले की है घटना

जी हां आपको बता दें की किसी अन्य जनपद की रहने वाली महिला की शादी मुरादाबाद में हुई थी। महिला का कहना है कि लगभग 4 साल पहले उसके देवर ने उसके साथ बलात्कार किया था। महिला ने जब इसका विरोध करते हुए अपने पति और ससुरालियों को जानकारी दी थी तो ससुरालियों ने महिला को ही गलत बताते हुए उसे घर से निकाल दिया था। इतना ही नहीं महिला से उसके बेटे को भी छीन लिया गया है। जिसके बाद पीड़ित महिला ने बलात्कार करने वाले आरोपी देवर के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप है कि मुकदमे में कोई भी कार्यवाही ना कर पुलिस में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया, बल्कि मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। पीड़ित महिला न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है।

Petrol-Diesel Rate: लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल के दाम, जानिए क्‍या हैं आज के Rate

बेटे से नहीं मिलने देते

महिला का कहना है कि वह अपने बेटे से मिलने मुरादाबाद आती है तो उसका पति और ससुराल वाले उसे मारपीट कर भगा देते हैं। जहां एक तरफ योगी सरकार महिलाओं को सम्मान दिलाने की बात कर रही है तो वही योगी सरकार में यह पीड़ित महिला अपने साथ हुई बलात्कार की घटना और अपने बेटे को पाने के लिए इंसाफ की तलाश में भटक रही है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो