scriptखेत में काम रही महिला के साथ दबंगों ने की गलत हरकत, पति ने किया विरोध तो किया अधमरा | Chedchad with village women and husband beaten by villagers | Patrika News

खेत में काम रही महिला के साथ दबंगों ने की गलत हरकत, पति ने किया विरोध तो किया अधमरा

locationमुरादाबादPublished: Oct 20, 2019 04:36:16 pm

Submitted by:

jai prakash

Highlights

जमीनी रंजिश में हुई घटना
पति को बुरी तरह किया घायल
घटना वक्त खेतों में काम कर रही थी महिला

mbd_chedchad.jpg

मुरादाबाद: जमीन को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के चलते कुछ दबंगों ने खेत पर काम कर रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर डाली। इतना ही नहीं विरोध करने पर दबंगों ने महिला के पति के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में घायल महिला के पति को उपचार लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अखिलेश यादव की जमकर की तारीफ, जानिये पूरा मामला

ये है मामला

पीड़ित महिला का कहना है कि गांव के ही कुछ दबंगों से जमीन को लेकर उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। जिसके चलते दबंग आए दिन महिला और उसके पति के साथ मारपीट करते रहते हैं। महिला ने बताया कि वह अपने खेतों पर काम कर रही थी तभी आरोपी लोग खेत पर पहुंचे और महिला के साथ छेड़छाड़ करने। छेड़छाड़ होने पर महिला ने शोर मचा दिया। इसी बीच महिला के पति ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके पति के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला ने आरोपी हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो