scriptचोरी करते पकड़े गए पुलिस कांस्टेबल ने किया हिरासत से भागने का प्रयास | Police constable tried to flee from custody in chittorgarh | Patrika News

चोरी करते पकड़े गए पुलिस कांस्टेबल ने किया हिरासत से भागने का प्रयास

locationमुरादाबादPublished: Jun 08, 2017 10:59:00 pm

Submitted by:

tej narayan

शंभूपुरा थाना क्षेत्र में चोरी की नीयत से घर में घुसने के आरोप में गिरफ्तार कांस्टेबल रामावतार ने गुरुवार को यहां न्यायालय परिसर में पुलिस हिरासत में भागने का प्रयास किया।

शंभूपुरा थाना क्षेत्र में चोरी की नीयत से घर में घुसने के आरोप में गिरफ्तार कांस्टेबल रामावतार ने गुरुवार को यहां न्यायालय परिसर में पुलिस हिरासत में भागने का प्रयास किया। शंभूपूरा पुलिस उसे न्यायालय में पेश करने लाई थी। पुलिसकर्मियों ने उसे फिर से पकड़ लिया। 
पुलिसवाला निकला चोर, आधी रात चोरी करते चढ़ा हत्थे

शंभूपुरा थाने से एएसआई मदनलाल मय जाप्ता आरोपित कांस्टेबल रामावतार जाट का पुलिस रिमांड खत्म होने पर उसे जिला न्यायालय परिसर में लाए थे। उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाना था। इससे पहले ही रामावतार गच्चा देकर भाग निकला। 
राहुल गांधी ने जहाजपुर व‍िधायक धीरज गुर्जर ने साथ बिना नंंबर की बाइक से क‍िया बार्डर पार

पुलिसकर्मी समेत अन्य लोग रामावतार के पीछे दौड़े। न्यायालय परिसर के मुय दरवाजे से बाहर निकलने से पहले ही उसे पकड़ लिया गया। दोपहर में शंभूपुरा पुलिस ने कांस्टेबल रामावतार को सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया तथा न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की अनुमति मांगी। हालांकि न्यायालय ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया।
आधी रात को घुसा था घर में

गौरतलब है कि गत छह जून को आधी रात में सावा निवासी मनोज मंडोवरा के घर में एक युवक चोरी करने घुसा। जाग होने से परिवार वालों ने उसे पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में इस युवक ने अपना नाम रामावतार जाट निवासी बांदरसिंदरी, जिला अजमेर व हाल पुलिस लाइन चित्तौडग़ढ़़ बताया। शंभूपुरा पुलिस ने उसे गिरतार कर लिया। इस पर एसपी प्रसन्न खमेसरा ने पकड़े गए कांस्टेबल रामावतार को निलंबित कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो