scriptप्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की खबर पर कांग्रेसी नेता ने खोला बड़ा राज | congress statement over priyanka gandhi 2019 elections in moradabad | Patrika News

प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की खबर पर कांग्रेसी नेता ने खोला बड़ा राज

locationमुरादाबादPublished: Sep 18, 2018 03:29:52 pm

Submitted by:

jai prakash

मुरादाबाद उनका खुद का घर भी है और उन पर बाहरी होने का ठप्पा भी नहीं लगाया जा सकता है। क्यूंकि उनकी ससुराल मुरादाबाद में है।

moradabad

प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की खबर पर कांग्रेसी नेता ने खोला बड़ा राज

मुरादाबाद: आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन को दुरुस्त करने में जुटे राहुल गांधी ने जहां हर लोकसभा में अपनी टीम भेजकर कार्यकर्ताओं का फीडबैक ले रहे हैं। वहीँ सियासी बिसात पर ऐसे मोहरे भी बिछाते जा रहे हैं जो भाजपा के लिए काफी चुनौती पूर्ण हो सकते हैं। अगर वो हकीकत में जमीन पर उतर जाते हैं। जी हां सोमवार को मुरादाबाद में कांग्रेस कार्यकर्त्ता सम्मेलन के दौरान यही नजर आया जब यहां से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की सुगबुगाहट फैली। फ़िलहाल खुद गुलाम नबी आज़ाद ने इस बात से इनकार कर दिया और ये कहते हुए बचाव किया कि वो पार्टी की मालिक हैं कहीं से भी चुनाव लड़ सकती हैं। जबकि खुद अब कांग्रेस कार्यकर्त्ता मुरादाबाद से प्रियंका गांधी को उतारने की मांग कर रहे हैं।

आज का राशिफल, 19 सितंबर 2018: जानें आज का दिन मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा


कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश

कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला अध्यक्ष आज़म अंसारी के मुताबिक इस समय मुरादाबाद को उनकी जरुरत है। फिर मुरादाबाद उनका खुद का घर भी है और उन पर बाहरी होने का ठप्पा भी नहीं लगाया जा सकता है। क्यूंकि उनकी ससुराल मुरादाबाद में है। कार्यकर्त्ता पहले भी मांग कर रहे थे और अब भी का रहे हैं कि प्रियंका गांधी को यहां से चुनाव लड़ना चाहिए। इसका फायदा न सिर्फ मुरादाबाद की जनता को मिलेगा बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी को भी मिलेगा।

वरिष्‍ठ भाजपा नेता ने पुलिसवाले को दिखाई सत्‍ता की धौंस तो पुलिसकर्मी ने कर दिया यह हाल- देखें वीडियो

ये वजह भी है लड़ने की

आज़म के मुताबिक सोमवार को सम्पन्न हुए कार्यकर्त्ता सम्मेलन में सभी ने एक मत से बाहरी प्रत्याशी न थोपने की भी बात कही और पूर्व सांसद अज़हरुद्दीन को लेकर भी काफी कुछ कहा गया। लेकिन इन हालात में प्रियंका गांधी से योग्य उम्मीदवार नहीं है। इसलिए हर कांग्रेस कार्यकर्त्ता भी यही चाहता है कि प्रियंका गांधी आयें और अपनी ससुराल को मजबूत करें।

मुठभेड़ से फिर थर्राया उत्तर प्रदेश का यह शहर, पुलिस ने बदमाश को किया पस्त

इसलिए भी लग रहे कयास

यहां बता दें कि प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर इसलिए भी कयास शुरू हो गए हैं कि खुद कांग्रेस के महासचिव गुलाम नबी आज़ाद जो सोनिया गांधी के सबसे करीबियों में से एक हैं। उसके बाद प्रमोद तिवारी जिनकी करीबी गांधी परिवार से छिपी नहीं है। साथ ही राहुल गांधी की टीम के मेम्बर जितिन प्रसाद और शमीना शफीक भी खुद आठ से ज्यादा घंटे तक कार्यकर्ताओं के बीच रहे। न सिर्फ उनकी बात सुनी गयी उसे नोट भी किया गया। पूरी रिपोर्ट राहुल गांधी को सौंपी जाएगी। उसके बाद ही कुछ फैसला होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो