scriptबड़ी खबर: पीएम मोदी को बड़ा भाई बताने वाला ये हिन्दू नेता लोकसभा में लड़ेगा मोदी के खिलाफ,कर दिया पार्टी का ऐलान | Dr pravin togadiya will make national political party | Patrika News

बड़ी खबर: पीएम मोदी को बड़ा भाई बताने वाला ये हिन्दू नेता लोकसभा में लड़ेगा मोदी के खिलाफ,कर दिया पार्टी का ऐलान

locationमुरादाबादPublished: Dec 05, 2018 05:58:01 pm

Submitted by:

jai prakash

वहीँ उन्होंने अब लोकसभा चुनावों से पहले अपनी राजनैतिक पार्टी बनाने का एलान कर दिया है।

moradabad

बड़ी खबर: पीएम मोदी को बड़ा भाई बताने वाला ये हिन्दू नेता लोकसभा में लड़ेगा मोदी के खिलाफ,कर दिया पार्टी का ऐलान

मुरादाबाद: कभी भाजपा आरएसएस और विश्व हिन्दू परिषद् के जरिये देश भर में पार्टी के लिए माहौल बनाने वाले हिन्दू नेता डॉ प्रवीण तोगड़िया बीते एक साल से भाजपा के खिलाफ आग उगल रहे हैं। वहीँ उन्होंने अब लोकसभा चुनावों से पहले अपनी राजनैतिक पार्टी बनाने का एलान कर दिया है। ये बात आज खुद डॉ प्रवीण तोगड़िया ने पत्रकारों से मुरादाबाद में कही।

प्रवीण तोगड़िया बोले भाजपा ने इस वजह से कराई बुलंदशहर की घटना

कार्यकर्ता तैनात

राजनीतिक दल के सवाल पर कहा कि ये बिलकुल सच है अगले एक से डेढ़ महीने में राजनैतिक दल का नाम सामने आ जायेगा। यही नहीं उन्होंने अपने दल की रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि हर बूथ पर 25 कार्यकर्ताओं को तैनात भी किया जा चुका है। इस समय हम जमीनी संगठन खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने जल्द ही अपनी पार्टी का नाम सार्वजनिक करने की बात भी कही।

यूपी के इस शहर को भी जल्द मिलेगा मेट्रो का तोहफा, दिल्ली जाना हो जाएगा आसान

संघ-विहिप-भाजपा मिले हुए

डॉ तोगड़िया ने बुलंदशहर मुद्दे पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ये घटना अपने राजनीतिक उद्देश्य को साधने में की गयी। साथ ही विश्व हिन्दू परिषद और आरएसएस पर कहा कि जब संघ भाजपा और विहिप सब मिलकर तय करता है तो साढ़े चार साल में मंदिर के लिए कानून क्यों नहीं बनाया। उन्होंने तंज किया कि अंदर साथ बैठकर खाना खा रहे हैं बाहर अब विहिप और संघ आन्दोलन की बात कर रहे हैं। किसके खिलाफ खुलकर भाजपा का विरोध करें जनता को बरगलाएं न।

यूपी के इस शहर को भी जल्द मिलेगा मेट्रो का तोहफा, दिल्ली जोना हो जाएगा आसान

 

बताया था बड़ा भाई

यहां बता दें जब बीते वर्ष तोगड़िया को विहिप से बाहर किया गया तो तंज कसते हुए तोगड़िया ने कहा था कि दिल्ली में मेरे बड़े भाई की सरकार है और फिर भी राम मंदिर नहीं बन पा रहा अब किस्से शिकायत करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो