scriptआखिर 24 घंटे में आठ लोगों ने क्यों की सुसाइड, वजह जानकार हैरान रह जाएंगे आप | Eight persons suicide during twenty four hours | Patrika News

आखिर 24 घंटे में आठ लोगों ने क्यों की सुसाइड, वजह जानकार हैरान रह जाएंगे आप

locationमुरादाबादPublished: May 13, 2019 09:43:11 am

Submitted by:

jai prakash

-रिटायर्ड अधिकारी समेत आठ लोगों ने आत्महत्या कर ली।
दुध मुंही बच्ची के साथ मां ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली
 

moradabad

आखिर 24 घंटे में आठ लोगों ने क्यों की सुसाइड, वजह जानकार हैरान रह जाएंगे आप

मुरादाबाद: जीवन में निराशा ने बीते 24 घंटे में 8 लोगों को लील लिया। जी हां मंडल के अलग अलग इलाकों में रिटायर्ड अधिकारी समेत आठ लोगों ने आत्महत्या कर ली। इसमें मुरादाबाद से रिटायर्ड पोस्टमास्टर,संभल से दो,अमरोहा से तीन और रामपुर से दो लोग शामिल हैं। अमरोहा में तो दुध मुंही बच्ची के साथ मां ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

रात के अंधेरे में बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर फायरिंग,मचा हड़कंप

काफी तनाव में थे
मुरादाबाद शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार कालोनी निवासी 59 वर्षीय सहायक पोस्ट मास्टर मान सिंह ने तनाव में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जब तक परिजन अस्पताल ले गए उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक उन्होंने स्वैछिक सेवा निवृत्ति ली थी जिस कारण काफी अवसाद में थे।

रोडवेज बस और वैन की टक्कर 3 की मौके पर मौत, 4 घायल, देखें वीडियाे कैसे निकाला घायलाें काे
इस वजह से की आत्महत्या
वहीँ उधर संभल में चंदोसी थाना क्षेत्र में बदायूं रोड निवासी डॉली(15) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या कर ली। जबकि खलिक नामक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। रजबपुर थाना क्षेत्र में भी पुष्पेन्द्र नामक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसे उसकी मां ने सही टाइम पर जानवरों को चारा न डालने पर डांट दिया था।

शादी समारोह में मचा कोहराम, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत,बीस घायल

यहां दो ने दी जान
रामपुर में शाहाबाद थाना क्षेत्र में बीएड के छात्र जितेन्द्र सिंह पेपर खराब होने के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जब तक परिजन अस्पताल ले गए उसने दम तोड़ दिया। टांडा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय अनस नामक किशोर ने भी दोस्त से नाराजगी के बाद जहर खाकर जान दे दी। जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी- अगले 24 घंटे में इन क्षेत्रों में चलेगी धूल भरी आंधी आैर होगी बारिश

नहीं हुई शिनाख्त
अमरोहा में एक महिला दुध मुंही बच्ची के साथ बछरायूं थाना क्षेत्र में रविवार को ट्रेन के आगे कूद गयी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। दोनों की शिनाख्त नही हो सकी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो