क्या है पूरा मामला दरअसल, थाना शहजादनगर के गांव मेघा नगला में गांव की दो बेटियां अपने अपने बॉयफ्रेंड के साथ बागपत चली गई। जिसे लेकर उनके पिता ने थाना शहजादनगर जाकर एफआईआर दर्ज कराई। उसी के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया। सुबह उनका पिता महिला थाने अपनी बेटियों से मिलने भी नहीं पहुंचा। जो कि एक फैक्ट्री में गेट कीपर का काम करता था। इसके बाद उसने फैक्ट्री जाकर अपने दोस्त से कहा आप कुछ काम कर लो मैं आपकी बंदूक देख लूं। दोस्त उनकी बात को मानकर वहां कुछ ही दूर निकला था कि इतनी देर में उसने खुद को गोली मार ली।
उसका दोस्त कुछ समझ पाता की सबसे पहले उसने डायल 100 को सूचना दी। इसके बाद थाना शहजादनगर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शब कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।सीओ केमरी आशुतोष के मुताबिक दोनों लड़कियों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बागपत से खोज लिया था। एक आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है। जिसके साथ यह दोनों लड़कियां घर से निकली थी। अभी तक की जानकारी में यह भी पता चला है कि यह दोनों लड़कियां दो सगे भाइयों से प्यार करती थी। इसी को लेकर वह घर से अपने दोस्तों के साथ चली गई। जिससे नाराज होकर पिता गुमसुम रहने लगा और उसी के कारण आज सुबह उसने अपने दोस्त की बंदूक से खुद की गोली मारकर हत्या कर ली। हत्या को लेकर परिवार के लोग भी ज्यादा कुछ नहीं बता रहे हैं।
यह भी देखें : एसडीएम पर लगा लोगों को पीटने का आरोप मृतक के भाई का कहना है कि जब से उनकी दोनों बेटियां घर से बाहर निकली तब से मेरा भाई जय सिंह यादव मानसिक रूप से बहुत परेशान था। हालांकि पुलिस ने दोनों बेटियों को बरामद कर महिला थाने ले आई। आज उन्हें कोर्ट में पेश करना है लेकिन उससे पहले ही मेरे भाई ने गोली मारकर खुदखुशी कर ली।