मुरादाबाद

सपाई फूंक रहे थे सीएम योगी का पुतला, तभी दरोगा की पतलून में हुआ कुछ ऐसा कि मच गयी भगदड़,देखें वीडियो

इस दौरान काफी देर अफरा तफरी का माहौल रहा।

मुरादाबादFeb 13, 2019 / 07:28 am

jai prakash

सपाई फूंक रहे थे सीएम योगी का पुतला, तभी दरोगा की पतलून में हुआ कुछ ऐसा कि मच गयी भगदड़,देखें वीडियो

मुरादाबाद: मंगलवार को सपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एअरपोर्ट पर रोकने को लेकर गुस्साए सपा कार्यकर्ताओं ने शहर में भी प्रदर्शन किया। नाराज कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर सीएम योगी का पुतला फूंक दिया। वहीँ इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने के दौरान एक दरोगा की पैंट में आग लग गयी। जिससे वहां भगदड़ मच गयी। किसी तरह दरोगा की आग बुझाई गयी। इस दौरान काफी देर अफरा तफरी का माहौल रहा।

Panchnag today 13 february 2019: जानिए बुधवार को कब है शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहु काल

ऐसे लगी आग
यहां बता दें कि इलाहबाद जा रहे सपा मुखिया को मंगलवार को लखनऊ एअरपोर्ट पर रोक लिया गया। जिसके बाद पूरे प्रदेश में सपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। महानगर में भी बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता सड़कों अपर उतर आये और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच गए । यहां कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया और सीएम योगी का पुतला फूंक दिया। इस दौरान सिविल लाइन थाना क्षेत्र में फकीरपुरा चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार ने सपा कार्यकर्ताओं ने पुतला छीनने की कोशिश की तो उनकी पतलून ने आग पकड ली। जिसके बाद वे छीनने के बजाय वहांसे भागने लगे। किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने उनकी आग बुझाई।

बच गया हादसा
गनीमत ये रही कि आग चंद मिनट में ही बुझ गयी। वरना हादसा बड़ा हो सकता था। उधर सपा नेताओं का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। सपा जिला अध्यक्ष राजीव सिंघल ने कहा कि भाजपा सपा बसपा गठबंधन से परेशान हो गयी है। इसलिए उसे ये भा नहीं रहा है। इसलिए सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है।

Home / Moradabad / सपाई फूंक रहे थे सीएम योगी का पुतला, तभी दरोगा की पतलून में हुआ कुछ ऐसा कि मच गयी भगदड़,देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.