scriptVIDEO: बीच सड़क पर लड़की बोली शेरनी हूं मैं शेरनी और शुरू कर दी लड़के की पिटाई | Girl beat a boy on road video viral | Patrika News
मुरादाबाद

VIDEO: बीच सड़क पर लड़की बोली शेरनी हूं मैं शेरनी और शुरू कर दी लड़के की पिटाई

एक लड़की बीच सड़क एक युवक को बाल पकड़ के मारने लगी।

मुरादाबादMar 07, 2019 / 10:09 pm

jai prakash

moradabad

VIDEO: बीच सड़क पर लड़की बोली शेरनी हूं मैं शेरनी और शुरू कर दी लड़के की पिटाई

मुरादाबाद: शहर के मझोला थाना क्षेत्र में आज उस समय हडकम्प मच गया, जब एक लड़की बीच सड़क एक युवक को बाल पकड़ के मारने लगी। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जुट गयी। लड़की का आरोप था कि आरोपी लड़का उससे फेक आई डी से चैट कर रहा था। जिसका सबक उसने आज सिखा दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को लड़की से छुड़ाया और थाने ले गयी। जहां फिर बाद में दोनों में समझौता हो गया।

VIDEO: मेरठ में अतिक्रमण हटाने गई टीम से झोपड़ा बचाने को लगाई आग से झुलसा शहर!

ये हुआ मामला
लड़की काशीराम गेट पर अचानक स्कूटी से उतर कर एक लड़के के उपर झपट पड़ी। अपने आपको शेरनी बताते हुए वो ताबड़तोड़ लड़के को पीटे जा रही थी। जबकि कुछ देर बाद एक युवक ने लड़के को पकड लिया। यही नहीं जब उसका साथी उसे बचाने आया तो उसे भी पीट कर भगा दिया। ये तमाशा काफी देर तक सड़क पर चलता रहा। किसी ने वीडियो भी बना लिया और फिर वायरल कर दिया। लड़की बार बार उसे फेक आई डी से मैसेज भेजने की बात कर रही थी।

नहीं हुई कार्यवाई
वहीँ कार्यवाही न होने पर पुलिस ने भी दोनों को बिना कार्यवाई के जाने दिया। और न ही दोनों में से किसी की पहचान हो पाई। लेकिन इलाके में आज सड़क पर लड़की के तांडव की जरुर चर्चा रही।

Home / Moradabad / VIDEO: बीच सड़क पर लड़की बोली शेरनी हूं मैं शेरनी और शुरू कर दी लड़के की पिटाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो