scriptमुरादाबाद: प्रेम जाल में फंसाकर किया सामूहिक दुष्कर्म | Girl gang-raped by boyfriend in Moradabad | Patrika News

मुरादाबाद: प्रेम जाल में फंसाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

locationमुरादाबादPublished: Oct 30, 2015 11:34:00 am

भोजपुर थानाक्षेत्र के चार युवकों ने किशोरी को प्रेम जाल में फांसकर सामूहिक दुष्कर्म किया

Son in law rape mother in law in jhansi

Son in law rape mother in law in jhansi

मुरादाबाद. भोजपुर थानाक्षेत्र के चार युवकों ने किशोरी को प्रेम जाल में फांसकर सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात नकटपुरी के जंगल की है। पीड़िता का आरोप है कि दुष्कर्म करने वालों ने उसके कन्या विद्या धन के बीस हजार रुपये भी हड़प लिए। रुपये मांगने पर अश्लील वीडियो नेट पर डालने की धमकी दे रहे हैं। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

नकटपुरी निवासी किशोरी ने न्यायालय में तहरीर दी कि उसके घर बूंदी गांव के मुख्तार के बेटे आशाकार का आना जाना था। आशाकार के साथ उसके दोस्त नसीम, हठहठ गांव निवासी अकबर व हमीरपुर निवासी सालिम से भी उसकी पहचान हो गई।

दो माह पहले आशाकार उसे बहला फुसलाकर नकटपुरी के जंगलों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद उसकी अश्लील क्लिप बना ली। उसके बाद अक्सर आशाकार उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा। एक दिन उसने अपने दोस्त नसीम, अकबर और सालिम के सामने भी उसे परोस दिया।

सभी ने दुष्कर्म किया। इसी बीच आशाकार ने उसके कन्या विद्या धन के बीस हजार रुपये भी ले लिए। रुपये मांगने पर आशाकार ने अश्लील क्लिप नेट पर डालने की धमकी दे दी।

आरोप है कि शिकायत करने पर चारों ने युवती को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस से सुनवाई न होने पर पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर आशाकार, नसीम, अकबर तथा सालिम के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, धोखाधड़ी, आइटी एक्ट के तहत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो