scriptUP Weather: गर्मी दिखाने लगी तेवर, 38 डिग्री पहुंचा तापमान, इस तारीख तक 40 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा | Heat started showing in UP | Patrika News
मुरादाबाद

UP Weather: गर्मी दिखाने लगी तेवर, 38 डिग्री पहुंचा तापमान, इस तारीख तक 40 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

UP Weather: यूपी में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले कुछ दिनों से दिन के समय में काफी तेज धूप निकल रही है। जिसकी वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।

मुरादाबादApr 12, 2024 / 06:47 pm

Mohd Danish

heat-started-showing-in-up.jpg

Heat In UP

Heat In UP: मौसम की तपिश लोगों को परेशान करने लगी है। सुबह से ही गर्म हवाएं चलने लगी हैं। दस बजते-बजते हवाओं का झोंका गर्म थपेड़ों में बदल रहा है। दोपहर में तो आसमान से आग बरसने लगती है। आसमान से आग उगलते सूरज से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है।
अभी तो अप्रैल आधा भी नहीं बीता कि गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। मुंह पर महिलाएं मुंह पर दुपट्टा और पुरुष गमछा बांधकर निकल रहे हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। मई में इतना तापमान रहता है। लेकिन, अबकी बार अप्रैल में 40 डिग्री को छूने की कगार पर पहुंचता दिख रहा है।
यह भी पढ़ें

मुरादाबाद में बसपा के दो सांसदों ने छोड़ा साथ, तीसरे की बदली सीट, फिर बदल गए समीकरण

इसी तरह तापमान बढ़ा तो मई में झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अप्रैल में औसत से तीन डिग्री तापमान अधिक है। तेज धूप में अब रुकना मुश्किल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गन्ने का जूस, नारियल, लस्सी, फलों का जूस और आइसक्रीम कार्नर पर गला तर करने को लोगों की भीड़ नजर आ रही है। तापमान औसत से तीन डिग्री अधिक है। आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होगी। वर्षा की उम्मीद फिलहाल नहीं है। हल्के बादल आएंगे और जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो