scriptयूपी: इस संगठन ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला और भाजपा सरकार से कर दी ये मांग | Hindu samaj party burn west Bengal cm mamta banerjee | Patrika News

यूपी: इस संगठन ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला और भाजपा सरकार से कर दी ये मांग

locationमुरादाबादPublished: Oct 13, 2019 06:09:38 pm

Submitted by:

jai prakash

Highlights

हत्या के विरोध में फूंका पुतला
ममता बनर्जी की सरकार बर्खास्त करने की मांग
भाजपा की नियत पर भी उठाये सवाल

mamta_banreji.jpg

मुरादाबाद: पश्चिम बंगाल में आरएसएस कार्यकर्ता और उनके परिवार की निर्मम हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर आज हिन्दू समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका और वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। यही नहीं पार्टी नेताओं ने भाजपा को हिन्दू हितों की सरकार बताने पर भी सवाल उठाया।

VIDEO: देहात क्षेत्र में काटे जा रहे वाहन, पुलिस को पता नहीं

फूंका पुतला

पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रियांशु जोशी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हालात बहुत अधिक खराब होते जा रहे हैं। प्रत्येक दिन हिंदू भाइयों का नरसंहार किया जा रहा है। यदि ऐसे ही हालात बने रहे तो पश्चिम बंगाल में हिंदू आबादी खत्म हो जाएगी। साथ ही जोशी ने कहा कि हर राजनीतिक पार्टी पश्चिम बंगाल के हालात पर से राजनीति की कर रही है। जबकि हर दिन हिंदू भाइयों का कत्लेआम किया जा रहा है ।पूरे परिवार को खत्म कर दिया यहां तक कि बच्चे गर्भवती महिलाएं भी ऐसे लोगों के निशाने पर आ रही हैं। यदि समय रहते पश्चिम बंगाल के राष्ट्रपति शासन नहीं लगाया गया तो हालत बहुत खराब हो सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो