मुरादाबाद

थाने के सामने ही होमगार्ड के साथ हो गयी ये घटना, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Highlights

ड्यूटी से वापस घर जाने के लिए निकला था
बाहर चाय पीने के लिए बैठा ही था
एकाएक मच गयी चीख-पुकार

मुरादाबादSep 21, 2019 / 10:37 am

jai prakash

मुरादाबाद: बिलारी थाने के सामने सड़क पार कर रहे होमगार्ड को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में होमगार्ड की टांग टूट गई। पुलिस ने घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही टक्कर मारने वाले बाइक सवार को भी पकड़ लिया।

Pitra Visarjan 2019: पितृ पक्ष में इस भय के कारण यूपी के इस गांव में ब्राह्मणों का प्रवेश है वर्जित

ड्यूटी से घर लौट रहा था

बिलारी कोतवाली क्षेत्र के गांव रोजा निवासी 58 वर्षीय महेंद्र सिंह होमगार्ड उनकी ड्यूटी बिलारी थाने में लगी है। शुक्रवार रात वह ड्यूटी निपटाने के बाद घर जाने से पहले थाने के सामने स्थित दुकान पर चाय पीने जा रहे थे। सड़क पार करते समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक में उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महेंद्र सिंह की सीधी टांग कूल्हे से टूट गई और वह सड़क पर ही गिर गए। महेंद्र सिंह की चीख सुनकर आसपास के राहगीर तत्काल मौके पहुंचे। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई पुलिस ने टक्कर मारने वाले युवक को बाइक समेत पकड़ लिया, जबकि घायल महेंद्र सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर कहना है कि हादसे में महेंद्र सिंह का कुल्हा निकल गया है। इसलिए उन्हें काफी दिन तक बिस्तर पर ही रहना पड़ सकता है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.