scriptKarva chouth 2018: पत्नी ने मांगा गिफ्ट तो पति ने किया हाल कि पहुंच गयी पत्नी अस्पताल | Husband beaten his wife demand karcha chouth gift | Patrika News

Karva chouth 2018: पत्नी ने मांगा गिफ्ट तो पति ने किया हाल कि पहुंच गयी पत्नी अस्पताल

locationमुरादाबादPublished: Oct 27, 2018 04:54:59 pm

Submitted by:

jai prakash

महिला ने करवा चौथ पर पति से गिफ्ट मांग लिया। जिस पर तिलमिलाए पति ने महिला को बुरी तरह पीटा,जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी।

moradabad

Karva chouth 2018: पत्नी ने मांगा गिफ्ट तो पति ने किया हाल कि पहुंच गयी पत्नी अस्पताल

मुरादाबाद: देश भर में पति और पत्नी के प्यार का पर्व करवा चौथ जहां धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इसमें पत्नियां अपने पति की लम्बी उम्र के लिए निर्जल व्रता रखती हैं साथ ही पूजा अर्चना भी करती हैं। वहीँ उससे पहले शहर के मझोला थाना क्षेत्र से एक चौंका देने वाली खबर आई है। यहां एक महिला ने करवा चौथ पर पति से गिफ्ट मांग लिया। जिस पर तिलमिलाए पति ने महिला को बुरी तरह पीटा,जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीँ पति द्वारा माफी मांग लेने पर पत्नी ने भी कार्यवाही से इनकार कर दिया है।

जब महिलाएं कर रही थीं करचौथ की तैयारी, उस वक्त यह महिला अफसर अमन-शांति के इस काम में जुटी रहीं

ये हुआ विवाद

मझोला थाना क्षेत्र की बैंक कालोनी बसंत बिहार में पत्नी राजेश्वती के साथ मय परिवार रहता है। करवा चौथ पर पत्नी राजेशवती ने पति नन्हे से एक गिफ्ट लाने को कहा। जिस पर नन्हे नाराज हो गया। इतना नाराज हुआ कि पत्नी को बुरी तरह मारा-पीटा भी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। परिजन उसे लेकर अस्पताल आये। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Karva Chauth 2018: बेटियों ने मां को लगाई मेहंदी तो खिल उठे चेहरे- देखें तस्‍वीरें

अब पछताया पति

आरोपी पति नन्हे को भी अपने किये पर पछतावा हुआ और पत्नी से अस्पताल में ही माफी मांग ली। जिस पर पत्नी ने उसे माफ़ कर दिया। फ़िलहाल अभी उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

ISI का गढ़ बनता जा रहा वेस्ट यूपी, अब तक गिरफ्तार हो चुके इतने एजेंट

हर कोई हैरान

वहीँ इस मामले में मझोला पुलिस ने शिकायत न मिलने की बात कही है। उसके मुताबिक अगर शिकायत मिलती है तो कानून के हिसाब से कार्यवाही की जाएगी। फिलाहल ठीक करवा चौथ पर पति द्वारा इस तरह का काम करना पूरे मोहल्ले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो