scriptपति, पत्नी और वो को लेकर थाने में चला हाईप्रोफाइल ड्रामा | husband, wife Drama went to police station overnight | Patrika News

पति, पत्नी और वो को लेकर थाने में चला हाईप्रोफाइल ड्रामा

locationमुरादाबादPublished: Jun 12, 2016 04:29:00 pm

Submitted by:

sharad asthana

पत्नी की बीमारी का हवाला देकर अवैध संबंध बनाए

moradabad police

moradabad police

मुरादाबाद। जनपद के कटघर थाने में देर रात एक हाईप्रोफाइल फैमली ड्रामा के चलते एक आरटीओ विभाग में तैनात लिपिक को रातभर हवालात की हवा खानी पड़ी। पति, पत्नी और वो के इस फैमली ड्रामा ने तो बॉलीवुड फिल्मों की कहानी को भी पीछे छोड़ दिया।

चौदह साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली और खुद को लिपिक की पत्नी बताने वाली ये महिला अचानक थाने पहुंची। महिला ने पुलिस को अपने और बच्चों के साथ मारपीट और हत्या की धमकी देने की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। हालांकि, पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

पत्नी की बिमारी का हवाला देकर प्रेम जाल में फंसाया

मुरादाबाद के कटघर थाने में अपनी आठ साल की बच्ची के साथ पहुंची महिला आशा सिंह ने बताया कि वह पंजाब की रहने वाली हैं। वर्तमान में मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में रहती हैं। शादीशुदा आशा सिंह के अपने पहले पति से तीन बच्चे भी हैं। लेकिन, आशा सिंह का आरोप है कि चौदह साल पहले आरटीओ विभाग में लिपिक पद पर तैनात महेंद्र सिंह ने उसे अपनी पत्नी की बिमारी का हवाला देते हुए प्रेम जाल में फंसा लिया था। शादी का वादा करके उसके साथ अवैध संबंध भी बना लिए। इतना ही नहीं आशा सिंह का दावा है की उसकी आठ साल की बच्ची का पिता महेंद्र सिंह ही है। आशा सिंह के अनुसार सरकारी नौकरी का हवाला देते हुए महेंद्र सिंह ने उससे पत्नी का दर्जा नहीं दिया और उसे मकान खरीदकर अलग रखने लगा।



महिला के चरित्र पर शक करता था महेंद्र

महिला के अनुसार पिछले कुछ सालों से महेंद्र सिंह उसके चरित्र पर शक करने लगा था और उसका नाम दूसरे लोगों से जोड़ने लगा, जिसको लेकर दोनों में मारपीट होने लगी। कल शाम जब महिला महेंद्र सिंह से मिलने उसके घर जा रही थी। तभी महेंद्र और उसके साथियों ने महिला पर हमला कर दिया और आशा सिंह और उसके बच्चों के साथ मारपीट की।

पुलिस मुकदमा दर्ज किया

पुलिस थाने पहुंची आशा सिंह ने जमकर हंगामा किया तो पुलिस ने आरोपी महेंद्र और उसके साथियों को हिरासत में ले लिया। देर रात तक दोनों पक्षों के लोग थाने पर जुटे रहे। आरोपी महेंद्र सिंह आरटीओ कर्मी होने के साथ राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद का उपाध्यक्ष भी बताया जा रहा है। लिहाजा पुलिस पर भी कार्रवाई ना करने के लिए दबाव पड़ने लगा। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया। देर रात तक दोनों पक्ष थाने में समझौते की बात करते रहे।

सदमे में हैंपरिजन

पति, पत्नी और वो के इस हाईप्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद परिजन जहां सदमे में हैं। वहीं पीड़ित महिला का कहना है की जब तक उसे पत्नी का हक नहीं मिलता वह चुप नहीं बैठेगी। लिव इन रिलेशन के इस मामले के बाद समाज में रिश्तों की खोखली होती बुनियाद एक बार फिर सामने आ गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो