scriptबड़ी खबर: सरसों का तेल इस्तेमाल करने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना किडनी-लीवर डैमेज के साथ हो सकता है कैंसर | Impurities present in mustard oil | Patrika News

बड़ी खबर: सरसों का तेल इस्तेमाल करने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना किडनी-लीवर डैमेज के साथ हो सकता है कैंसर

locationमुरादाबादPublished: Jan 09, 2019 06:58:40 pm

Submitted by:

jai prakash

तेल में बटर येलो सिंथेटिक केमिकल मिला पाया गया है। जोकि बहुत ही खतरनाक है

सरसों का तेल

सरसों का तेल

मुरादाबाद: खाद्य पदार्थों में मिलावट नई बात नहीं है,लेकिन वो अब इस हद तक पहुंच रही है जिससे लोगों की जान पर भी बन सकती है। जी हां जनपद में पिछले साल मिलावट खोरों के खिलाफ चले अभियान में सरसों के तेल के नमूनों की रिपोर्ट चौंकाने वाली आई है। जिसमें तेल में बटर येलो सिंथेटिक केमिकल मिला पाया गया है। जोकि बहुत ही खतरनाक है। इससे न सिर्फ किडनी लीवर डैमेज हो सकते हैं बल्कि कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी भी हो सकती है। फ़िलहाल अब कानूनी कार्यवाही की तैयारी की जा रही है।

इस हाल में मिला लातपा शख्स तो परिजनों ने सड़क पर लगा दिया जाम-देखें वीडियो

नमूने में मिला था केमिकल

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया की मई जून 2018 में ठाकुरद्वारा क्षेत्र में डिलारी के गांव रतनपुर में एन के ट्रेडर्स नाम के गोदाम पर छापे में सरसों के तेल के नमूने लिए गए थे। इनमें अब लैब से जो रिपोर्ट आई है उसमें बतर येलो सिंथेटिक केमिकल मिले होने की पुष्टि हुई है। जोकि बेहद खतरनाक है। इसका रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने के साथ ही इसके ब्रांड को लेकर पूछताछ की जा रही है। ताकि लोगों को सचेत किया जा सके। ये सभी नमूने टीन के डिब्बों से लिए गए थे जो ज्यादातर खुला ही बिकता है। उनके मुताबिक इससे मानव शरीर को काफी नुकसान हो सकता है।

स्कूल जाती छात्रा का दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों ने किया अपहरण, जंगल के बीच इस हाल में मिली कार-देखें वीडियो

 

 

नहीं रुक रही मिलावट

यहां बता दें कि अभी पिछले दिनों ही जनपद में गुटखे में चाइनीज केमिकल मिले होने की पुष्टि हुई थी और अब सरसों के तेल में मिलावट ने ये साबित कर दिया है कि प्रशासन के दावों के बावजूद मिलावट खोरों का धंधा जोरों पर जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो