मुरादाबाद

भारतीय हजियों ने सऊदी अरब में मनाई जश्न-ए-आजादी, देखें तस्वीरें

हजारों मील दूर सऊदी अरब गए हज के जायरीनों ने भी आजादी का जश्न मनाया

मुरादाबादAug 15, 2017 / 07:02 pm

Iftekhar

मुरादाबाद. पूरे देश में मंगलवार को देशवासी अपने-अरने तरह से जश्न-ए-आजादी का आनंद लिया। वही, जो लोग इस समय अपनी सरजमीं पर नहीं हैं, वो भी अपने वतन की मोहब्बत में वहीं जश्न-ए-आजादी मना रहे हैं। ऐसे ही हज के लिुए यहां से हजारों मील दूर सऊदी अरब गए हज के जायरीनों ने भी आजादी का जश्न मनाया। दरअसल, शहर के लाजपत नगर के रहने वाले आदिल शम्सी अपनी पत्नी के साथ धार्मिक यात्रा (हज) पर सऊदी अरब के मक्का शहर में हैं। स्वंतत्रता दिवस के मौके पर वे वहां भी अपने आप को जश्न-ए-आजादी मनाने से नहीं रोक पाए। इसलिए उन्होंने 5 स्टार होटल पुलमैन के स्टाफ से बोल कर भारतीय समयनुसार सुबह 6 बजे होटल के डिस्प्ले पर तिरंगा लगा कर सऊदी अरब में स्वन्त्रता दिवस मनाया।

 आदिल शम्सी ने बताया की आज भले ही अपने शहर और देश में नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में खून तो हिन्दुस्तानी ही है। लिहाजा हर हिन्दुस्तानी के लिए इससे बड़ा तो कोई त्यौहार हो ही नहीं सकता। इसीलिए अपने वतन से इतना दूर होने के बाद भी हमने यहां सऊदी में जश्न-ए-आजादी का जश्न मनाया और अपने वतन को याद किया। उन्होंने बताया कि जितना खूबसूरत अपना मुल्क है, उतना शायद दुनिया में कोई और मुल्क नहीं है। यहां बता दें कि शहर से बड़ी संख्या में लोग हज को गए हैं। उनमें आदिल का परिवार भी शामिल है। वो सबके साथ आज वहां आजादी का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने इसकी तस्वीरें अपने परिजनों और मित्रों के साथ साझा की हैं, जिसे देख उनके परिजन भी भावुक हो गए।
Independence Day
 आदिल ने बताया कि वो भारत में हर साल बहुत खुशी के साथ स्वन्त्रता दिवस व गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनातें हैं। उनके पीछे भी उनके स्टाफ ने उनका प्रिंस रोड स्तिथ कार्यालय को भी तिरंगे से सजा कर स्वतंत्रता दिवस मनाया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.