
UP Rains News: मौसम विभाग ने आज 11 अक्टूबर को यूपी में बारिश के आसार जताए हैं। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इस दौरान कहीं भी भारी बारिश की कोई आशंका नहीं जताई है। आने वाले 4-5 दिनों में यूपी के तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है।
मौसम विभाग के अनुसार,अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। वहीं 12 से 15 अक्टूबर के बीच अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान महज 21 से 23 डिग्री तक रह सकता है। 14 अक्टूबर को बादल छाए रह सकते हैं। अक्टूबर के अंत तक सुबह और शाम के समय पंखे बंद करने का सीजन आ सकता है।
संबंधित विषय:
Updated on:
11 Oct 2024 06:11 am
Published on:
11 Oct 2024 06:10 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
