script

यूपी: अब महिला सिपाही ने लगाया साथी सिपाही पर बलात्कार का आरोप

locationमुरादाबादPublished: Sep 21, 2018 09:29:22 am

Submitted by:

jai prakash

शिकायत के मुताबिक बीते कई सालों से आरोपी सिपाही उसका शोषण कर रहा था। शिकायत पर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी भी देता था।

moradabad

यूपी: अब महिला सिपाही ने लगाया साथी सिपाही पर बलात्कार का आरोप

मुरादाबाद: आम लोगों से खाकी के व्यवहार के किस्से अहर दिन आम होते हैं। लेकिन इस बार खाकी ने न सिर्फ खाकी को बदनाम किया बल्कि खुद खाकी ही गुनाह की गिरफ्त में आ गयी। जी शहर के सिविल लाइन थाने में महिला सिपाही ने साथ के पुरुष सिपाही पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़ित के शिकायत के मुताबिक बीते कई सालों से आरोपी सिपाही उसका शोषण कर रहा था। यही नहीं शिकायत पर उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी भी देता था। आई जी से जब शिकायत की गयी तो पीड़ित महिला सिपाही का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गयी है।

हैरतअंगेज: खेल खेल में किसान ने सांप निगला ,फिर जो हुआ तो मच गया हाहाकार

ऐसे लिया था झांसे में

पीड़ित महिला सिपाही के मुताबिक उसके पति की मौत 2009 में हो गयी थी। जिसके बाद उसने अनुकम्पा में नौकरी के लिए पुलिस लाइन में आमद दर्ज करवाई थी। वहीँ उस वक्त आर आई कार्यालय में तैनात सिपाही नरेंद्र से उसकी मुलाकात हुई। उसने महिला सिपाही को झांसा दिया और कहा कि वो उसकी विभागीय कार्यवाही में मदद करेगा। जिसके बाद उसने महिला सिपाही का नम्बर ले लिया। फिर उससे बातचीत करने लगा। एक दिन अचानक महिला सिपाही के घर पहुंचकर उसके साथ जबरन बलात्कार किया और जान से मारने की धमकी दी। महिला सिपाही के मुताबिक आरोपी सिपाही बीते दस साल से उसका शोषण कर रहा है।

जेल ट्रान्सफर के नाम पर यूपी के इस शहर में हो गया करोड़ों का खेल, ऐसे खुला मामला

मामले की जांच शुरू

महिला सिपाही के साथ इस तरह की घटना से पूरे महकमे में हडकम्प मच गया है।पीड़ित महिला सिपाही ने आई जी विनोद कुमार सिंह से शिकायत की। जिस पर आई जी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए। आरोपी सिपाही नरेंद्र इस समय सहारनपुर में तैनात है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन के मुताबिक मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

यूपी के इस शहर में हुआ भीषण हादसा,तीन की मौत आधा दर्जन से अधिक घायल

दहशत में है पीड़ित

वहीँ पीड़ित महिला सिपाही ने अपनी जान को भी आरोपी से खतरा बताया है। उसके मुताबिक आरोपी लगातार धमकियां दे रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो