scriptलिव-इन पार्टनर ने किया शादी से इनकार, युवती ने किया सुसाइड; 4 दिन लटका रहा शव | live in partner refuses to marry girl commited suicide in moradabad | Patrika News

लिव-इन पार्टनर ने किया शादी से इनकार, युवती ने किया सुसाइड; 4 दिन लटका रहा शव

locationमुरादाबादPublished: Nov 27, 2022 11:20:50 am

Submitted by:

Gopal Shukla

मुरादाबाद जिले के मझोला थाने क्षेत्र में एक युवती का शव फंदे पर लटका पाया गया। लड़की के शव से बदबू आने पर पुलिस को जानकारी मिली।

live_in.jpg
युवती का नाम काजल था। वह रिलेशनशिप में थी। काजल अपने पार्टनर तारेश के साथ लिवइन में रह रही थी। लड़की उससे शादी करना चाह रही थी। हालांकि लड़का इनकार कर रहा था। इस बात पर कुछ समय से झगड़ा चल रहा था। इसी के चलते युवती ने आत्महत्या कर ली। इसकी भनक कुछ दिन बाद लगी।
शव चार दिन फंदे पर लटका रहा। कमरे से बदबू आने पर मामले का खुलासा हुआ। घरवालों की शिकायत पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद तारेश को हिरासत में ले लिया।
घटना 23 नवंबर की बताई जा रही है। मामले पर पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि “तारेश और युवती साथ में रह रहे थे। लड़की उससे शादी करना चाह रही थी। लड़के की शादी किसी और से तय हो गई थी। लड़के के इनकार के बाद से वह डिप्रेशन में बताई जा रही थी। परिवार वालों की शिकायत पर मझोला थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है”।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो