बसपा सुप्रीमो आज सहारनपुर में पार्टी प्रत्याशी माजिद अली के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। वह दोपहर 12:45 बजे सहारनपुर के जनसभा में पहुंचेगी। करीब पौने घंटे के बाद मायावती 1:30 बजे मुजफ्फरनगर सभा के लिए रवाना हो जाएंगी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरनपुर विधानसभा के गभिया सहराई में प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद पूरनपुर नगर में ही एक रिसार्ट परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि रहेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री उत्तराखंड के बॉर्डर पर स्थित कस्बा मझोला में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
पहले चरण के चुनाव में चार दिन बाकी, अब भी यूपी में प्रचार-प्रसार से बाहर हैं कांग्रेस के दिग्गज नेता
सपा मुखिया अखिलेश यादव आज मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी रुचि वीरा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह यहां करीब 12:25 बजे पहुंचेंगे। दोपहर 1:30 बजे अखिलेश यादव यहां से बरेली के लिए रवाना हो जाएंगे।