scriptबाईक चलाते समय रहें सावधान,आपके साथ भी हो सकता है ये हादसा | Man injured on road by bike stunt | Patrika News

बाईक चलाते समय रहें सावधान,आपके साथ भी हो सकता है ये हादसा

locationमुरादाबादPublished: Jul 15, 2018 08:01:49 pm

Submitted by:

jai prakash

स्टंटबाजी का वीडियो भी शहर में खूब वायरल हो रहा है। जिसमें तेजी से बाइक दौडाते वक्त ये हादसा हुआ है।

moradabad

बाईक चलाते समय रहें सावधान,आपके साथ भी हो सकता है ये हादसा

मुरादाबाद: लाख कोशिशों के बाद भी शहर में पुलिस बाइक से स्टंट करने वाले युवाओं पर रोकथाम नहीं लगा पा रही। जिस कारण इन स्टंट बाजों के चक्कर में बेकसूर लोग घायल हो रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला शहर की सीमा से सटे जामा मस्जिद पुल का है। यहां 11 जुलाई की रात घर आ रहे शख्स इन स्टंट बाजों के शिकार हो गए और जिन्दगी और मौत के बीच अस्पताल में जंग लड़ रहे हैं। इस स्टंटबाजी का वीडियो भी शहर में खूब वायरल हो रहा है। जिसमें तेजी से बाइक दौडाते वक्त ये हादसा हुआ है।

GOOD NEWS : नोएडा में एयरपोर्ट के पास घर लेने का सपना सिर्फ 7 लाख रुपये में होगा सच, अभी कराएं बुक

इस वजह से हुआ हादसा

यहां बता दें कि जामा मस्जिद पर रामगंगा नदी पर बना पुल शहर के मुगलपुरा और देहात क्षेत्र के भोजपुर थाना क्षेत्र को जोड़ता है। शाम को अक्सर लोग पुल पर टहलने आ जाते हैं। आबादी से बाहर होने की वजह से यहां बड़ी संख्या में बाइक से स्टंट करते युवा दिख जायेंगे। जिन्हें कई बार स्थानीय लोगों ने टोका भी लेकिन पुलिस के सख्ती न करने की वजह से इनका ये शौकिया खेल आज चालीस वर्षीय मोहम्मद मियां के लिए जानलेवा बन गया है। 11 जुलाई को जब वे बाइक से आ रहे थे तभी उनकी बाइक को स्टंट कर रहे लड़कों ने टक्कर मार दी। जिसमें ये बुरी तरह घायल हो गए। इसका वीडियो भी वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है।

बड़ी खबरः भाजपा के इस केंद्रीय मंत्री ने मायावती के लिए कह दी इतनी बड़ी बात, राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप

रोजाना करते हैं स्टंट

स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां रोजाना ही बड़ी संख्या में लड़के बाइक दौडाते हैं। यही नहीं स्टंट करते हुए रेस लगाते हैं,जिससे लगातार दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। जबकि खुद स्टंट बाज भी कई बार चोटिल हो गए हैं। लेकिन इन पर कोई रोकटोक न होने से ये सब जारी है।

पीएम मोदी के इस मंत्री ने मायावती का जमकर उड़ाया मजाक, कह दी ऐसी बात

पुलिस की मुस्तैदी पर उठे सवाल

हैरानी इस बात कि पुल के दोनों तरफ यूपी 100 की पीआरवी भी तैनात रहती है। साथ ही इस इलाके में लेपर्ड भी मुस्तैद होने का दम पुलिस भरती है। बावजूद इसके ये घटना यूपी 100 की सक्रियता पर सवाल खड़े करती है। घटना के बाद पुलिस ने कार्यवाही की बात कही है। जल्द ही अभियान चलाकार ऐसे स्टंट बाजों को पकड़ा जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो