बड़ी खबरः पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे के घर के सामने भाजपा नेता की पत्नी आैर मां के साथ हुर्इ लूट
दोनों ने साथ बैठकर पी थी शराब
जानकारी के मुताबिक कटघर के कटरा बीच में चंद्रपाल का परिवार रहता है। उनके पांच बेटे मुनेंद्र, रविंद्र, राजू, संजू और टिंकू हैं। राजू और संजू दोनों भाई एक ही कमरे में सोते हैं। दीवाली की रात दोनों भाइयों ने एक साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद नमकीन खत्म होने पर दोनों में कहासुनी हुई। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि रात साढ़े दस बजे राजू ने डंडे से पीटकर संजू की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को चारपाई पर डाल दिया। इसके बाद सुबह पाच बजे तक शव के साथ सोता रहा। परिवार के लोगों को भनक तक नहीं लगी। सिर्फ पता लगा कि रात दस बजे दोनों भाइयों में मामूली विवाद हुआ था।
जेल से छूटकर आया था बदमाश, फिर पड़ोस के युवक पर हुआ शक तो कर दिया बड़ा कांड
भाई गिरफ्तार
सुबह राजू के भाग जाने के बाद परिजनों ने चारपाई पर खून से लथपथ संजू का शव देखा। सूचना पर इंस्पेक्टर अजीत सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर राजू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस ने गुरुवार की शाम चार बजे प्रभात मार्केट के पास से राजू को गिरफ्तार कर लिया।
नशे में था चूर घटना के वक्त
परिजनों के मुताबिक राजू शराब के नशे में इस कदर चूर था कि उसे यह भी नहीं पता लगा कि उसके भाई की मौत हो चुकी है। राजू ने बताया कि चारपाई पर रातभर संजू को बाहों में लेकर सोया। सुबह देखा तो चारपाई के नीचे खून बह रहा था। संजू की मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों की शादी नहीं हुई है। दोनों एक साथ रहते और खाते थे। अक्सर मामूली बात को लेकर झगड़ते भी रहते थे।