Moradabad Breaking News: सिलेंडर ब्लास्ट से मकान क्षतिग्रस्त, महिला गंभीर रूप से झुलसी, ब्लास्ट के साथ फटा सिलेंडर
मुरादाबादPublished: Aug 26, 2023 12:26:30 pm
Moradabad Breaking News: मुरादाबाद में सिलेंडर ब्लास्ट से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की वजह सिलेंडर से गैस की लीकेज बताई जा रही है। घायल महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।


Moradabad Breaking News: सिलेंडर ब्लास्ट में महिला गंभीर रूप से झुलसी, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
Moradabad Breaking News: मुरादाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र में ठीकरी गांव है। यहां रहने वाले सद्दाम हुसैन ने बताया कि सुबह लगभग 9:30 बजे उनकी पत्नी नसरीन रसोई में चाय बनाने गई थी। जैसे ही नसरीन ने गैस चालू करने के बाद लाइटर जलाया, तुरंत सिलेंडर में लगे पाइप में आग लग गई। तेज लपट नसरीन के चेहरे तक आई। जिससे वो झुलस गईं। कुछ ही सेकेंड्स में तेज धमाके के साथ सिलेंडर और पाइप में ब्लास्ट हो गया।