कई दिन से हो रही बारिश ने मुरादाबाद नगर निगम की पोल खोल दी है। शहर के ज्यादातर इलाकों में जलभराव हो गया है।
शहर के कठघर थाना क्षेत्र स्थित शिव महामाया काॅलोनी में 60 से अधिक परिवार रहते हैं, जो इस समय बाढ़ से पीड़ित हैं।
इस मोहल्ले की गलियों और सड़कों में चार फुट से अधिक पानी भर गया है। प्रशासन को लोगों के लिए नाव की व्यवस्था की है।
दो दिन से जलभराव के चलते वहां बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
इस वजह से महिला और बुजुर्ग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। घरों में पानी घुसने के कारण लोग खाना तक नहीं बना पा रहे हैं।