scriptMoradabad News: Constable commits suicide after blackmailing girl | Moradabad News : लड़की के ब्लैकमेल करने पर कांस्टेबल ने उठाया आत्मघाती कदम, जाने क्या है पूरा मामला? | Patrika News

Moradabad News : लड़की के ब्लैकमेल करने पर कांस्टेबल ने उठाया आत्मघाती कदम, जाने क्या है पूरा मामला?

locationमुरादाबादPublished: Aug 16, 2023 12:32:57 pm

Submitted by:

Ayush Dubey

Moradabad News : अमरोहा के रहने वाले सिपाही ने मुरादाबाद में फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। परिजनों ने एक युवती पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

Moradanbad News
Moradanbad News
Moradabad News : यूपी पुलिस के सिपाही की फंदे से लटकती लाश मुरादाबाद में मिली। डॉ. भीमराव अंबेडकर एकेडमी के आवासीय क्‍वार्टर में सिपाही की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने उन्‍नाव की एक लड़की पर ब्‍लैकमेल करने और 25 लाख रुपए की डिमांड करने का आरोप लगाया है।
सिपाही सूरजपाल सिंह (25 साल) मूल रूप से अमरोहा जिले के चक्काली लेट का रहने वाला था। 2019 में वो पुलिस विभाग में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुआ था। सूरजपाल के जीजा अंजुल ने बताया कि सूरजपाल को उन्नाव की एक लड़की ब्लैकमेल करके 25 लाख रुपये की डिमांड कर रही थी। इसी से परेशान होकर उसने सुसाइड कर लिया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.