scriptसपा सांसद की जुबान फिसली, बोले- लड़कियों की शादी देर हुई तो वे अश्लील वीडियो देखेंगी | mp st hasan objectionable statement on legal age of marriage | Patrika News

सपा सांसद की जुबान फिसली, बोले- लड़कियों की शादी देर हुई तो वे अश्लील वीडियो देखेंगी

locationमुरादाबादPublished: Dec 18, 2021 10:07:38 am

Submitted by:

lokesh verma

सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान के बाद अब सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने भी आपत्तिजनक बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि लड़कियों के विवाह की उम्र 21 नहीं, बल्कि 16-17 करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर शादी में देर हुई तो वह पोर्नोग्राफी वाले वीडियो देखेंगी, गंदी फिल्में देखेंगी। यह आवारगी ही है, इसमें कोई अंतर नहीं है।

मुरादाबाद. केंद्र सरकार ने लड़कियों के विवाह की उम्र बढ़ाने का फैसला किया है, जिसको लेकर सियासी बयानबाजी का दौर चल पड़ा है। कई नेताओं ने जहां इस पर अपना तर्क दिया है तो कुछ आपत्तिजनक बयानबाजी भी कर दी है। बता दें कि मौजूदा समय में लड़कियों की शादी की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है। केंद्र सरकार के प्रस्ताव में इसे बढ़ाकर 21 साल करने की बात कही गई है। अगर इस पर कानून बन गया तो हमारा देश भी उन देशों में शामिल हो जाएगा, जहां पहले से ही लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष है। सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान के बाद अब सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने भी आपत्तिजनक बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि लड़कियों के विवाह की उम्र 21 नहीं, बल्कि 16-17 करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर शादी में देर हुई तो वह पोर्नोग्राफी वाले वीडियो देखेंगी, गंदी फिल्में देखेंगी। यह आवारगी ही है, इसमें कोई अंतर नहीं है।
समाजवादी पार्टी सांसद एसटी हसन यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि शादी जल्दी होगी तो वे बच्चे जल्दी पैदा कर सकेंगी, क्योंकि फर्टिलिटी की आयु 15 से 30 साल ही होती है। उन्होंने कहा कि इसलिए शादी की उम्र ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हसन ने कहा कि मैं मानता हूं कि जब लड़की परिपक्व हो जाए और प्रजनन की उम्र हासिल कर ले तो उसकी शादी हो जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब लड़की 18 की उम्र में वोट कर सकती है तो शादी क्यों नहीं कर सकती है? सांसद ने कहा कि बच्चे जब बड़े हो जाते हैं तो अनुशासनहीनता बढ़ जाती है, तब पोर्न वीडियो और फोटो देखने लगते हैं।
यह भी पढ़ें- निषाद समाज से लखनऊ में अमित शाह ने किया बड़ा वादा, जानकर रह जाएंगे हैरान

‘बर्क ने कहा शादी की उम्र बढ़ने से लड़कियां ज्यादा आवारगी करेंगी’

बता दें कि इससे पहले सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने भी आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि शादी की उम्र बढ़ने से लड़कियां ज्यादा आवारगी करेंगी। बर्क के इस बयान पर कई नेताओं ने अपनी आपत्ति व्यक्त की है। एटा में राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव का कहना है कि ये मानसिकता गुलामी करवाने वाले लोगों की है। ये लोग हमेशा लड़कियों को गुलाम ही बनाकर रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार संविधान के साथ ही सबको बराबरी का अधिकार देती है।
‘ऐसे लोगों को लड़कियां ही देंगी जवाब’

वहीं, राज्यसभा सांसद सोनल मानसिंह ने भी सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कह यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। इस तरह के लोगों को तो लड़कियां ही जवाब देंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो