मुरादाबाद

मोदी सरकार पेश कर रही थी बजट, इधर इस शहर भारी मात्रा में पकड़ा गया ये प्रतिबंधित सामान, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

इतनी मात्रा में थी कि निगम को टीम को कब्जे में लेने के लिए ट्रैक्टर बुलवाना पड़ा

मुरादाबादFeb 01, 2019 / 06:47 pm

jai prakash

मोदी सरकार पेश कर रही थी बजट, इधर इस शहर भारी मात्रा में पकड़ा गया ये प्रतिबंधित सामान, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

मुरादाबाद: योगी सरकार द्वारा सूबे में पोलिथीन प्रतिबंधित किये जाने के बाद भी अभी बेरोकटोक इसकी बिक्री और प्रयोग जारी है। इसी को लेकर आज नगर निगम की टीम ने शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में एक सूचना पर छापेमारी की। जिसमें टीम को दो कमरों के गोदाम से भारी मात्रा में प्रतबंधित पॉलिथीन बरामद हुई है। पॉलिथीन इतनी मात्रा में थी कि निगम को टीम को कब्जे में लेने के लिए ट्रैक्टर बुलवाना पड़ा। फ़िलहाल पॉलिथीन की जांच निगम अधिकारीयों द्वारा की जा रही है। जिसके बाद गोदाम स्वामी पर जुर्माना डाला जाएगा।

महिला मित्रों के साथ फ्लाइट से गंदे काम को अंजाम देने आते थे ये शख्स, स्पेशल टीम ने एेसे किया भंडाफोड़- देखें वीडियो


इतनी मात्रा में बरामद
अपर नगर आयुक्त अब्दुल वासित ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि असालतपुरा में भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन रखी है। जो स्थानीय व् आसपास के बाजार में सप्लाई की जाती है। जिस पर निगम की टीम ने पुलिस बल के साथ छापा मारा और करीब 250 बोरी प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की। इनका वजन करीब 50 से 60 किलो है। उनके मुताबिक अभी निगम के अधिकारी इसका परिक्षण करेंगे कि यदि ये 50 माइक्रोन से ज्यादा निकली तो जुर्माना लगाया जायेगा।

केंद्र सरकार ने पेश किया बजट, हजारों किसान निकल पड़े पीएम मोदी से मिलने, दिल्ली-यूपी सीमा पर पुलिस बल तैनात, देखें वीडियो

पिछले साल लगा था प्रतिबंधित
यहां बता दें कि बीते साल योगी कैबिनेट ने अक्टूबर में पूरी तरह पॉलिथीन के प्रयोग पर पाबंदी लगा दी थी। जिसके बाद कुछ दिन अभियान चला,लेकिन हीलाहवाली के बाद दोबारा पॉलिथीन का प्रयोग और बिक्री दोनों बढ़ गयी। फिलाहल आज की कार्यवाही के बाद पॉलिथीन व्यापारियों में हडकंप मचा हुआ है।

Home / Moradabad / मोदी सरकार पेश कर रही थी बजट, इधर इस शहर भारी मात्रा में पकड़ा गया ये प्रतिबंधित सामान, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.