script

मुस्लिम महिलाओं की अपील, गुजरात चुनाव में भाजपा को जिताएं, देखें VIDEO

locationमुरादाबादPublished: Dec 06, 2017 07:05:33 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

मुस्लिम महिलाओं गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील की है।

muslim women support bjp in Gujarat election
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तीन तलाक पर भाजपा को मिली जीत का आधार शायद अब गुजरात में भी बनने जा रहा है। इसी को लेकर बुधवार को मुरादाबाद में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं ने मोदी की जीत के लिए दुआ मांगी और मुस्लिम समुदाय से अपील की गुजरात चुनाव में भाजपा को भारी से भारी मतों से विजय बनायें। मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि तीन तलाक के खिलाफ कानून लाने से भाजपा ने हजारों मुस्लिम महिलाओं के साथ न्याय किया है। इसलिए हम गुजरात की महिलाओं से अपील करते हैं कि वो भी इस चुनाव में भाजपा को वोट देकर अपने सम्मान की रक्षा करें।
शहर के कटघर इलाके में आयोजित इस कार्यक्रम में मुस्लिम महिला फिरदौस ने कहा कि मोदी सरकार ने सदियों से चली आ रही कुप्रथा को बंद कर हम मुस्लिम महिलाओं के साथ बहुत बड़ा न्याय किया है। इस कुप्रथा के कारण हमारा लगातार उत्पीड़न हो रहा था। पिछले काफी समय से मुस्लिम महिलाएं इसे हटाने को लेकर प्रयासरत थी, लेकिन पिछली सरकारों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। मोदी सरकार ने जो वादा किया था, उसे उन्होंने पूरा करवाया। अब मुस्लिम महिलाएं भी आत्म सम्मान से अपनी जीवन जी सकेगी। वरना अभी तक प्रथा के नाम पर हर स्तर पर हमारा उत्पीड़न होता था।
इस दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर लेकर गुजरात चुनाव में भाजपा की जीत के लिए दुआ की। भाजपा नेताओं की माने तो हालिया निकाय चुनाव में मिली जीत से गुजरात में भी भाजपा को इसका फायदा मिलेगा। यहां बतादें कि उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव से पहले तीन तलाक का मुद्दा खूब गरमाया था। वहीं, गुजरात चुनाव में भी इसे दोहराने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसलिए हर तरीके का प्रयास जारी है। इसी कड़ी में मुस्लिम महिलाओं के सहारे भाजपा गुजरात की मुस्लिम महिलओं में अपनी पैठ बना रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो