मुरादाबाद

खुशखबरी: इस स्मार्ट सिटी में लोगों को मिलने जा रही फ्री इन्टरनेट की सुविधा

मुख्य बातें

शहर में 100 जगहों पर फ्री वाई-फाई सुविधा मिलेगी
शहर में चिन्हित स्थानों पर हॉट स्पॉट लगाए जाएंगे
आठ MBPS तक की स्पीड मिलेगी

मुरादाबादJul 20, 2019 / 05:09 pm

jai prakash

खुशखबरी: इस स्मार्ट सिटी में लोगों को मिलने जा रही फ्री इन्टरनेट की सुविधा

मुरादाबाद: शहर को स्मार्ट सिटी के लिए चयन हुए एक साल से ज्यादा समय हो गया है। लेकिन अभी तक यहां स्मार्ट सिटी को लेकर नगर निगम द्वारा कोई पहल नहीं हुई है। जिसको लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे थे। वहीँ अब नगर निगम ने इस पर पहल भी शुरू कर दी है। जिसमें उनसे पहले चरण में शहर में 100 जगहों पर फ्री वाई-फाई सुविधा देगी। इसमें सरकारी कम्पनी बीएसएनएल को नामित किया गया है। वो शहर में चिन्हित स्थानों पर हॉट स्पॉट लगाएगी। जिसका शहरवासी लाभ उठा लेंगे।

समाजसेविका ने इस नेता पर लगाया गैंगरेप का आरोप, एसपी क्राइम ने दिए जांच के आदेश, देखें वीडियो

जल्द शुरू होगा काम

जीएम बीएसएनएल संजय प्रसाद ने बताया कि नगर निगम से बजट व अनुमति पत्र मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। शहर में किस जगह हॉट स्पॉट लगेगा ये तय नगर निगम तय करेगा। उसके बाद वहां तक ऑप्टिकल फाइबर से इन्टरनेट पहुंचा दिया जाएगा। बीएसएनएल की तैयारी पूरी है।

इस संगठन ने सोनभद्र नरसंहार का आरोप आईएएस पर लगाया, राज्यपाल से की ये मांग, देखें वीडियो

स्मार्ट सिटी में है ये सुविधा

यहां बता दें कि देश भर में 100 स्मार्ट सिटी बननी हैं, जिनमें मुरादाबाद का भी चयन हुआ है। इसमें नागरिक सुविधाओं पर जोर ज्यादा होगा। इसी के तहत ही अब शहर के लगभग सभी कोनों में लोग इन्टरनेट का आनन्द फ्री में ले सकेंगे। नगर निगम शुरूआती चरण में 100 जगहों पर हॉट स्पॉट लगाने जा रहा है। जिसमें आठ MBPS तक की स्पीड मिलेगी। हॉट स्पॉट तक ऑप्टिकल फाइबर से इन्टरनेट पहुंचेगा। जल्द ही नगर निगम बीएसएनएल को ये काम सौंप देगा। इसकी स्वीकृति शासन से मिल चुकी है। इसमें केंद्र सरकार का भी सहयोग रहेगा।

Home / Moradabad / खुशखबरी: इस स्मार्ट सिटी में लोगों को मिलने जा रही फ्री इन्टरनेट की सुविधा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.