वेस्ट यूपी के इस जिले में अब पैदा होंगी गन्ने की नयी प्रजातियां
परिजनों का बुरा हाल
फांसी लगाकर जान देने वाली छात्रा किरण पुत्री अरविंद सिंह जनपद संभल के हयातनगर की रहने वाली थी। वह यहां सत्या इंस्टिट्यूट से एएनएम का कोर्स कर रही थी। बताया गया कि छात्रा किराए के मकान में रहती थी। बीती रात उसने किराए के मकान में ही फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पाकबड़ा थानाध्यक्ष नीरज शर्मा फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर छात्रा के शव को फांसी के फंदे से उतारा। सूचना पाकर संभल से छात्रा के परिवार वाले भी पाकबड़ा पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष पाकबड़ा नीरज शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। घटना के कारणों जांच पड़ताल की जा रही है।