मुरादाबाद

योगी के मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ ओपी राजभर ने बंद कमरे में पी चाय, कहा- भूपेंद्र सिंह से मित्रता, कोई सियासी चर्चा नहीं

OP Rajbhar met Bhupendra Singh on tea said no discussion on politics- उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह और सुहेलदेव समाज पार्टी (Suheldev Samaj Party) के नेता ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar) की बंद कमरे में मुलाकात ने सूबे में सियासी हलचल मचा दी है। दोनों की मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

मुरादाबादJul 10, 2021 / 05:57 pm

Karishma Lalwani

OP Rajbhar met Bhupendra Singh on tea said no discussion on politics

मुरादाबाद. OP Rajbhar met Bhupendra Singh on tea said no discussion on politics. उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह और सुहेलदेव समाज पार्टी (Suheldev Samaj Party) के नेता ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar) की बंद कमरे में मुलाकात ने सूबे में सियासी हलचल मचा दी है। दोनों की मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मुलाकात से 2022 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और सुभासपा में सुलह-समझौता की संभावना जताई गई है। हालांकि दोनों नेताओं ने इस मुलाकात को व्यक्तिगत बताते हुए राजनीतिक संभावनाओं पर विराम लगा दिया है।
भूपेंद्र सिंह से मित्रता, कोई सियासी चर्चा नहीं

शुक्रवार को मुरादाबाद सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री मंत्री भूपेंद्र सिंह पहले से मौजूद थे। सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी यहां पहुंच गए। दोनों नेताओं ने एक दूसरे के साथ चाय पी और बंद कमरे में कुछ देर बातचीत की। भूपेंद्र सिंह और ओम प्रकाश राजभर के बीच बातचीत का दौर करीब आधा घंटा चला। इस मुलाकात के बाद गठबंधन को लेकर उठ रहे सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि भूपेंद्र सिंह से उनकी मित्रता है, कैबिनेट में हमारे साथी रहे हैं। इस नाते बात हुई कोई सियासी चर्चा नहीं हुई, एक साथ चाय पी है।
ये भी पढ़ें: गाजी की मजार पर सजदा करने पर ओम प्रकाश राजभर का फूंका पुतला, कहा समाज की बस्तियों में आएंगे तो ईंट-पत्थर मार कर भगा देंगे

ये भी पढ़ें: ब्लॉक प्रमुख चुनाव: राजा भैया के प्रभाव वाले इलाके में 10 साल बाद वोटिंग, आज चुने जाएंगे प्रमुख
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.