script

Today Petrol and Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में जारी है बढ़ोत्तरी, जानिए अपने शहर के आज के दाम

locationमुरादाबादPublished: Sep 27, 2019 10:49:11 am

Submitted by:

jai prakash

Highlights

बीते एक सप्ताह से दामों जारी बढ़ोत्तरी
अगले कुछ दिन में हो सकता है पेट्रोल 80 रूपए के पार
पेट्रोलियम मंत्री के दावों के बावजूद कीमतें बढ़ रहीं

petrol_price_today.jpg

,,

मुरादाबाद: पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी जारी है। शुक्रवार को शहर में पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 75.86 रूपए है। जोकि गुरूवार के मुकाबले 9 पैसे की बढ़त हैं। वहीँ डीजल आज 10 पैसे की बढ़त के साथ 67.71 रूपए प्रति लीटर है। पिछले एक सप्ताह में लगातार दामों में इजाफा हो रहा है। आने अगर यही रफ़्तार जारी रही तो अगले कुछ दिनों में पेट्रोल 80 रूपए पार कर जाएगा जबकि डीजल 70 रूपए।

लगातार बढ़ रहे दाम

तेल के दामों में इजाफा अरब की सबसे बड़ी तेल कम्पनी में आग के बाद बड़ी तेजी से बढ़े हैं। जबकि ईरान से अभी तेल का आयात शुरू नहीं हो पाया है। खुद पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दावा किया था कि तेल की कीमतों को बेकाबू नहीं होने दिया जाएगा। लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं हो पा रहा। रोजाना कुछ पैसे की बढ़त दो से चार दिन में रुपये में तब्दील होती जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो