scriptमहिला की मौत के बाद भी लाश के साथ किया था रेप, इस चूक से पुलिस ने तीन महीने बाद दबोचा | Police arrest rape and murder accused hindi news | Patrika News

महिला की मौत के बाद भी लाश के साथ किया था रेप, इस चूक से पुलिस ने तीन महीने बाद दबोचा

locationमुरादाबादPublished: Feb 09, 2019 05:21:47 pm

Submitted by:

jai prakash

लेकिन महिला की शिनाख्त अभी भी नहीं हो पाई है।

moradabad

महिला की मौत के बाद भी लाश के साथ किया था रेप, इस चूक से पुलिस ने तीन महीने बाद दबोचा

मुरादाबाद: छजलैट थाना क्षेत्र में तीन महीने पहले एक महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गयी थी। जिसका पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में इलाके के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक रेप के इरादे से मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की हत्या की गयी थी। आरोपी की पहचान खून से सने हुए कपड़ों की वजह से हो पाई। लेकिन महिला की शिनाख्त अभी भी नहीं हो पाई है।

Big Breaking सहारनपुर शराब कांडः भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने सीएम योगी से कर दी ये बड़ी मांग


इस दिन मिला था शव
जनपद के छजलेट थाना क्षेत्र में 6 नवंबर की सुबह एक महिला का शव एक दुकान के सामने पड़ा था। महिला की हत्या बड़े ही बेरहम तरीके से हत्या की गई थी, और महिला के चेहरे को पत्थरों से कुचल दिया गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच शुरू की, तो शुरुआत में परिजनों के ना होने के चलते कोई सबूत हाथ नहीं लगे। स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और वह सड़क पर घूमती रहती थी।

शराब की दुकान का लाइसेंस लेना हुआ आसान, 15 फरवरी से पहले बस करें ये काम, देखें वीडियो


लाश के साथ किया था रेप
पुलिस ने जब 3 महीने बाद महिला की हत्या के आरोप मे राजू नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जो छजलेट थाना क्षेत्र के भीकनपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक मजदूरी करने वाला राजू घटना के दिन शराब पी कर आया था और बस से उतरने के दौरान उसने महिला को सड़क पर घूमते देखा था। नशे में घर जाने के बाद राजू रात के वक्त वापस आया और उसने महिला के साथ जबरदस्ती की महिला के विरोध जताने के चलते राजू घबरा गया और उसने पत्थरों से कुचलकर महिला की हत्या कर दी और फिर उसकी लाश के साथ बलात्कार किया और फरार हो गया था।

Big Breaking- आजम खान को टक्‍कर देने के लिए शिवपाल यादव ने उतारा सोने का यह कारोबारी


महिला की शिनाख्त अब भी बड़ी पहेली
एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म क़ुबूल कर लिया है। घटना के बाद आरोपी राजू अपनी रिश्तेदारी में चला गया था। लेकिन उसके खून से सने कपड़े से उसकी पहचान उजागर हो गयी। फ़िलहाल उसे अब जेल भेजा जा रहा है साथ ही मृतक महिला की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो