scriptमुठभेड़: कांवड़ यात्रा पूरी होते ही सगे भाई हुए पुलिस की गोली का शिकार | Police arrest two brother after encounter | Patrika News

मुठभेड़: कांवड़ यात्रा पूरी होते ही सगे भाई हुए पुलिस की गोली का शिकार

locationमुरादाबादPublished: Aug 12, 2018 10:29:26 am

Submitted by:

jai prakash

पुलिस और बदमाशों में सीधी मुठभेड़ हो गयी। जिसमें पुलिस ने 25-25 हजार के दो बदमाशों को दबोच लिया।

moradabad

मुठभेड़: कांवड़ यात्रा पूरी होते ही सगे भाई हुए पुलिस की गोली का शिकार

सम्भल: जनपद के धनारी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों में सीधी मुठभेड़ हो गयी। जिसमें पुलिस ने 25-25 हजार के दो बदमाशों को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली लग गयी। जबकि एक दरोगा व सिपाही भी घायल हुए हैं। क्षेत्र में एकाएक हुई पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ से हर कोई सन्न रह गया। क्यूंकि आधी रात किसी को भी इस तरह गोलियों की तड़तड़ाहट की उम्मीद नहीं थी।

इन घोटालों की रिपोर्ट तैयार, अखिलेश यादव व मायावती को सजा दिलाएंगे यह भाजपा नेता

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
पुलिस के मुताबिक थाना पुलिस देर रात आर्थल चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बाईक सवारों को रुकने का इशारा किया तो वे वहां से भाग खड़े हुए। जिस पर पुलिस टीम ने उनका पीछा शुरू किया। बदमाश फायरिंग करते हुए खेतों में घुस गए। उधर थाना पुलिस ने फायरिंग की सूचना आला अधिकारियों को दी। जिस पर फोर्स के साथ एएसपी पंकज पांडेय कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जबाबी फायरिंग की। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई।

गोरी मैम को भाया देसी छोरा, बीच में आया प्रशासन तो पीएम मोदी को किया ट्वीट
ये हुए घायल

बदमाशों और पुलिस की फायरिंग में दरोगा लईक अहमद व सिपाही उदित राठी घायल हो गए। जबकि पुलिस फायरिंग में एक बदमाश को भी गोली लगी। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

…तो इसलिए यूपी के इस शहर में कांवड़िए हुए थे हिंसक

दोनों सगे भाई
एएसपी पंकज पांडेय के मुताबिक गिरफ्त में आये बदमाश प्रेम व प्रकाश सगे भाई हैं। इन पर हत्या का मुकदमा चल रहा है। दोनो काफी समय से फरार चल रहे हैं। जिस कारण इन पर 25 25 हजार का इनाम रखा गया था।

सीएम योगी का ऐलान, रक्षाबंधन पर महिलाओं को दिया जाएगा ये बड़ा तोहफा

लगातार चल रहा है अभियान
यहां बता दें कि बीते एक सप्ताह में सम्भल पुलिस की दूसरी मुठभेड़ है। जिसमें उसने इनामी बदमाश दबोचे हैं। ये अभियान अपराधियों के ऑपरेशन क्लीन के तहत चलाया जा रहा है। जिसमें सूबे के अलग अलग जिलों में पुलिस मुठभेड़ की रोजाना खबरें आ रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो