scriptमहागठबंधन: बसपा के खाते में जा सकती हैं ये सीटें, बसपाइयों ने शुरू की तैयारी | Prepoll alliance between sp bsp and congress | Patrika News

महागठबंधन: बसपा के खाते में जा सकती हैं ये सीटें, बसपाइयों ने शुरू की तैयारी

locationमुरादाबादPublished: Dec 23, 2018 10:21:43 am

Submitted by:

jai prakash

छह लोकसभा सीटों में सपा और बसपा तीन तीन सीटों राय बनती दिख रही है।

moradabad

महागठबंधन: बसपा के खाते में जा सकती हैं ये सीटें, बसपाइयों ने शुरू की तैयारी

मुरादाबाद: पांच राज्यों में सत्ता परिवर्तन के साथ ही अब सभी पार्टियों की नजरें उत्तर प्रदेश पर गड़ गयीं हैं। खासकर सपा-बसपा के गठबंधन को लेकर। दोनों ही पार्टियों में इसको लेकर सहमती भी बन गयी है। वहीँ अभी कुछ सीटों और कांग्रेस के मूड का इन्तजार है उसके बाद दोनों पार्टियां अपने अपने उम्मीदवार घोषित कर सकते हैं। मुरादाबाद मंडल की छह लोकसभा सीटों में सपा और बसपा तीन तीन सीटों राय बनती दिख रही है। वहीँ कुछ सीटों पर सपा के दावेदारों ने अभी से अपनी पेशकश भी कर दी है।

बड़ी खबर: CM योगी आदित्यनाथ आज किसान दिवस पर देंगे 325 करोड़ रुपये का तोहफा

ये सीटें बसपा के खाते में

मुरादाबाद मंडल सपा का मजबूत गढ़ है,यहां छह लोकसभा सीटों में उसके और बसपा के पास भले ही कोई सीट न हो ,लेकिन 2009 में दोनों के पास ये सीटें थी। मौजूदा स्थिति में बसपा मंडल की बिजनौर और अमरोहा के साथ ही आरक्षित सीट नगीना मांग रही है। यहां से उसके पास दमदार उम्मीदवार भी हैं। बसपा सूत्रों के मुताबिक शायद सपा हाई कमान से सहमती भी मिल गयी है। सपा संभल, रामपुर और मुरादाबाद पर अपना दावा जता रही है।

23 दिसंबर रविवार आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल

आज़म खान के आगे कोई नहीं

रामपुर में आज़म खान को चुनौती देने वाला फ़िलहाल कोई नहीं है। इसके साथ ही संभल से सपा की तरफ से शाफिकुर्रह्मन बर्क और प्रोफेसर रामगोपाल यादव का नाम चर्चा में है।

काम की खबर: रविवार आज वरिष्ठ डॉक्टर बताएंगे दिल काे सर्दी से बचाने के उपाय आैर निशुल्क हाेंगे चेकअप, देंखे वीडियाे

कांग्रेस से चर्चा बाकी

चूंकि अभी कांग्रेस ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं तो स्थिति पूरी तरह से साफ़ नहीं है। हालिया विधान सभा चुनाव से कांग्रेसियों के हौसले बढ़ गए हैं इसलिए वे ज्यादा सीटों की मांग कर सकते हैं। जबकि मुरादाबाद में इससे पहले ये सीट कांग्रेस के पास थी तो महागठबंधन की दशा में उसे ये सीट मिल सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो