scriptजानिए इंटरेस्टिंग लव स्टोरी, ऐसे हुई थी राबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी की मुलाकात,फिर शादी में आई थी ये बड़ी अड़चन | Priyanka gandhi and robert vaadra love story | Patrika News

जानिए इंटरेस्टिंग लव स्टोरी, ऐसे हुई थी राबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी की मुलाकात,फिर शादी में आई थी ये बड़ी अड़चन

locationमुरादाबादPublished: Jan 24, 2019 09:59:53 am

Submitted by:

jai prakash

जिन्दगी के बारे में भी लोगों को जानने की जिज्ञासा बढ़ गयी है

moradabad

जानिए इंटरेस्टिंग लव स्टोरी, ऐसे हुई थी राबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी की मुलाकात,फिर शादी में आई थी ये बड़ी अड़चन

मुरादाबाद: 2019 के लोसकभा चुनाव जीतने के लिए जहां सत्तारूढ़ भाजपा दिन रात एक किये है। वहीँ कांग्रेस ने भी उसके खिलाफ आक्रामक रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। जिसमें उसने बुधवार को प्रियंका गांधी को राष्ट्रिय महासचिव बनाने के साथ ही यूपी की कमान देकर विरोधियों के कान खड़े कर दिए हैं। प्रियंका भले ही राजनीति में सीधी दखल न देतीं हों,लेकिन लगातार वे राहुल गांधी का साया बनकर जरुर रहती थीं। अब ऐसे में उनके जिन्दगी के बारे में भी लोगों को जानने की जिज्ञासा बढ़ गयी है। सबसे पहले उनके और राबर्ट वाड्रा के रिलेशन को लेकर कुछ चीजें जानना जरुरी हो जाता है।

पहले ‘भूत’ ने कार को हिलाया और फिर अक्षय कुमार की हीरोइन को मार दिया मुक्‍का


ऐसे हुआ प्यार
एक इंटरव्यू में खुद राबर्ट वाड्रा ने बताया था कि 13 साल की उम्र में प्रियंका पहली बार उनसें से मिली थीं। वाड्रा को सबसे अच्छी बात प्रियंका में जो लगी थी वो थी उनकी सादगी। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों की बातचीत शुरू हो गई और दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया। प्रियंका की दिलचस्पी भी रॉबर्ट में बढ़ने लगी। देखते ही देखते दोनों के रिश्ते मजबूत हो गए और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गयी।

पुलिस ने योगी को किया गिरफ्तार, सामने आई बड़ी वजह


इस तरह हुई थी शादी
रॉबर्ट ने बताया था कि जब वह ब्रिटिश स्कूल में साथ पढ़ते थे तो उन्हें लगता था कि प्रियंका उनमें दिलचस्पी रखती हैं। इसके बाद हम दोनों एक दूसरे काफी बातचीत करने लगे थे। इसके बाद दोनों धीरे धीरे एक दूसरे के करीब आ गए थे। बता दें कि अफेयर के दिनों में रॉबर्ट प्रियंका और अपने रिश्ते के बारे में किसी से चर्चा नहीं करते थे। वह नहीं चाहते थे कि किसी को भी इन दोनों के रिश्ते की भनक लगे। रॉबर्ट का मानना था कि लोग इस रिश्ते का गलत मतलब निकालेंगे। दोनों के बीच काफी समय तक सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद प्रियंका और रॉबर्ट ने अपेन परिवारवालों को अपने रिश्ते के बारे में बताया और शादी की इच्छा जाहिर की। उस वक्त रॉबर्ट वाड्रा के पिता उनके इस फैसले से खुश नहीं थे, लेकिन बाद में वह मान गए। इसके बाद साल 1997 में दोनों ने शादी कर ली। अभी रॉबर्ट और प्रियंका के दो बच्चे हैं। जिसमें एक बेटा और एक बेटी है। रॉबर्ट ने इंटरव्यू में बताया कि बच्चों की जिम्मेदारी प्रियंका ही संभालती हैं। रॉबर्ट घर का सारा खर्च संभालते हैं और फिजूल खर्ची पर डांट भी लगाते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो