7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: उपचुनाव के साथ आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रियंका गांधी ने बनाया ये प्लान

Highlights पूरे प्रदेश में मनाया जायेगा कार्यक्रम गांधी जयंती से शुरू होंगी पदयात्राएं नए सदस्य भी पार्टी अब जोड़ेगी

2 min read
Google source verification
priyanka_gandhi.jpg

मुरादाबाद: सूबे में हाशिये पर चल रही कांग्रेस को फिर से पुराने दौर में लाने के लिए पार्टी महसचिव प्रियंका गांधी लगातार सक्रीय हैं। अब आगामी उपचुनावों के साथ ही विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी सड़कों पर उतरेगी। जिसके तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती से पदयात्राएं निकाली जाएंगी और आम लोगों तक पहुंच बढ़ाई जाएगी। पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ एपी सिंह के मुताबी तीन अक्टूबर से अभियान शुरू हो जायेगा। इसमें सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों को रूबरू कराया जायेगा साथ ही नए सदस्य भी जोड़े जाएंगे।

VIDEO: कुपोषण से निपटने के लिए छात्राओं ने उठाया बीड़ा

इस तारीख से शुरू हो रहा अभियान

महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर पार्टी की कोशिश सुस्त पड़े कांग्रेसियों को सड़कों पर उतारने की है। वृहद कार्यक्रम की शुरूआत 2 अक्तूबर पर गांधी जयंती से होगी। गांधी जयंती पर कांग्रेसी लखनऊ कूच करेंगे। वहां जयंती पर कार्यक्रम के बाद 3 अक्तूबर से कांग्रेस हर घर पर जाकर पदयात्रा के जरिए संदेश देने का कार्यक्रम होगा। 3 से 9 अक्तूबर तक कांग्रेसी महात्मा गांधी के विचारों को बताने पदयात्रा करेंगे। घर घर जाकर महात्मा गांधी का संदेश देंगे। हालांकि इसके लिए कांग्रेस संगोष्ठी, सम्मेलन आदि आयोजित करने को कहा है। लेकिन इसके बाद कांग्रेस सरकार पर वार करेगी। आर्थिक मंदी पर चोट करने को कांग्रेस हाईकमान ने 30 सितंबर से पहले प्रदेश स्तरीय बैठक करेंगी। इसके लिए पार्टी का 10 से 15 अक्तूबर तक पहले प्रदेश स्तरीय संगोष्ठी कार्यक्रम होंगे। 15 से 25 अक्तूबर तक कांग्रेसी आर्थिक मंदी पर आंदोलन होंगे।

ठंड में नहीं ठिठुरेंगे नौनिहाल, इस तारीख को मिल जाएंगे स्कूल के बच्चों को स्वेटर

लगातार सक्रिय

यहां बता दें कि प्रियंका गांधी सूबे की योगी सरकार और मोदी सरकार को निरंतर मौजूदा मुद्दों पर घेर रहीं हैं। चाहे वो आर्थिक मंदी हो या फिर चिन्मयानंद केस। प्रियंका गांधी ने जमकर खिंचाई की है।


बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग