scriptPublic Works Minister Jitin Prasad planted trees | Moradabad News: लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने किया वृक्षारोपण, बोले - वृक्षारोपण हमारी-आपकी जिम्मेदारी है | Patrika News

Moradabad News: लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने किया वृक्षारोपण, बोले - वृक्षारोपण हमारी-आपकी जिम्मेदारी है

locationमुरादाबादPublished: Jul 22, 2023 09:09:33 pm

Submitted by:

Aniket Gupta

Moradabad News: उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने शनिवार को वृक्षारोपण महाभियान 2023 तत्वाधान में सेक्टर 16बी न्यू मुरादाबाद में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित किए जाने वाले वन महोत्सव के अन्तर्गत वृक्षारोपण किया।

 

Moradabad News
Moradabad News
Moradabad News: उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने शनिवार को वृक्षारोपण महाभियान 2023 तत्वाधान में सेक्टर 16बी न्यू मुरादाबाद में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित किए जाने वाले वन महोत्सव के अन्तर्गत वृक्षारोपण किया। लोक निर्माण मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि वृक्षारोपण हमारे जीवन के लिए बहुत महत्व रखता है, यह सांकेतिक व्यवस्था नही है बल्कि मुख्यमंत्री द्वारा ग्रीन यूपी बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हमारी आपकी जिम्मेदारी है कि पर्यावरण को शुद्ध एवं सुरक्षित रखें, आज के दौर में हर क्षेत्र में वृद्धि हो रही है, वृक्ष भी काटे जा रहे हैं उसकी भरपाई करने हेतु वृक्षारोपण का कार्य जरुरी है। उन्होंने बताया कि आक्सीजन की महत्ता कोरोना काल में आयी जब आक्सीजन की उपलब्धता आसानी से नही हो रही थी। उन्होंने वृक्षों से मिलने वाली आक्सीजन की उपयोगिता के बारे में बताया कि एक दिन में 21 हजार बार सांस लेते हैं एक वैज्ञानिक ने आक्सीजन की कीमत निकाली तो एक रुपया एक सांस पर व्यय आया, किन्तु पर्यावरण हमें बिना किसी खर्च के स्वच्छ वायु प्रदान कर रहा है। इसलिए भारी संख्या में वृक्षारोपण करें।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.