scriptराहुल गांधी आ रहे हैं प्रियंका की ससुराल, कांग्रेसियों ने कहा, इनको भेजो | Rahul gandhi will adrress railly in moradabad | Patrika News

राहुल गांधी आ रहे हैं प्रियंका की ससुराल, कांग्रेसियों ने कहा, इनको भेजो

locationमुरादाबादPublished: Jan 21, 2019 11:10:19 am

Submitted by:

jai prakash

कांग्रेस ने भी अपनी जमीन तलाशने के लिए अभियान तेज कर दिया है।

moradabad

राहुल गांधी आ रहे हैं प्रियंका की ससुराल, कांग्रेसियों ने कहा, इनको भेजो

मुरादाबाद: आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए सभी पार्टियों की तैयारियां तेज हो गयीं हैं। खासकर यूपी को केंद्र में रखकर। सपा-बसपा के गठबंधन के बाद अब मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने भी अपनी जमीन तलाशने के लिए अभियान तेज कर दिया है। जिसकी कमान इस बार खुद राहुल गांधी संभाल रहे हैं। इसी के तहत ही राहुल गांधी लोकसभा चुनावों के अभियान कि शुरुआत वेस्ट यूपी से कर रहे हैं। जिसमें मुरादाबाद में पांच लाख से अधिक भीड़ जुटाने के निर्देश कांग्रेस नेताओं को दिए गए हैं। जिस पर स्थानीय कांग्रेस नेता दिन रात एक किये हुए हैं।वहीँ इस बार फिर ये मांग उठी है जब प्रियंका गांधी की ससुराल से अभियान शुरू हो रहा है तो क्यों न उन्हें चुनाव मैदान में उतारा जाए। खुद पार्टी लीडर भी इस बात कि मांग कर रहे हैं।

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने सपा-बसपा गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- लोक सभा चुनाव का इंतजार, देखें वीडियो

बड़ी रैली होगी

मोदी-शाह कि जोड़ी से टक्कर के लिए राहुल गांधी लगातार भाजपा पर हमलावर हैं। जिसमें इस बार वे यूपी में 11 बड़ी रैलियां करने जा रहे हैं,शुरुआत मुरादाबाद से होनी तय है। फरवरी के पहले सप्ताह यानि 5 या 7 फरवरी को पूरे मंडल से पांच लाखकार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य है। जिससे भाजपा नेताओं में बेचैनी भी बढ़ गयी है। साथ ही सम्भावना ये भी जताई जा रही है कि रैली के साथ ही स्थानीय उम्मीदवारों पर भी फैसला हो सकता है। इसमें मुरादाबाद में बड़ी तेजी से प्रियंका गांधी के नाम को लेकर चर्चा है।

गौतमबुद्ध नगर से बसपा ने इस व्‍यापारी काे दिया टिकट, सपा का यह दिग्‍गज नेता कर सकता है बगावत

कार्यकर्ता भी यही चाहते

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ ए पी सिंह ने बताया कि स्थानीय कार्यकर्ता लगातार इस बात कि मांग करते रहे हैं,कि प्रियंका गांधी यहाँ से चुनाव लड़ें। लेकिन ये सब पार्टी का नेतृत्व तय करेगा। लेकिन उन्होंने खुद अपनी भी इच्छा जताई कि प्रियंका गांधी मुरादाबाद से चुनाव लड़ें।

VIDEO: चंद्रग्रहण की रात कब्रिस्तान में नीम के पेड़ से निकलने लगा दूध, हकीकत जानकर रह जाएंगे हैरान देखें

आ चुकी हैं चुनाव में

प्रियंका गांधी मुरादाबाद में चुनाव में भले ही न उतरी हों,लेकिन वे चुनाव अभियान को धार देने जरुर पहुंची है। लोकसभा चुनाव 2009 में वे अज़हरुद्दीन के प्रचार में आयीं थी। और सीट भी जीती थी। लिहाजा इस बार एक बार फिर यूपी में प्रियंका के सहारे कांग्रेसी अपनी नैया पार लगने कि उम्मीद जगाये बैठे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो