scriptCAA के खिलाफ कांग्रेस और विपक्ष मिलकर बना रहा माहौल: रामविलास वेदांती | Ramvilas vedanti on caa and congress with opposition | Patrika News

CAA के खिलाफ कांग्रेस और विपक्ष मिलकर बना रहा माहौल: रामविलास वेदांती

locationमुरादाबादPublished: Feb 02, 2020 07:29:03 pm

Submitted by:

jai prakash

Highlights -रामविलास वेदांती ने किया CAA का समर्थन -कांग्रेस पर लगाया देश को फिर बांटने का आरोप -CAA के खिलाफ विपक्षी दल जान-बूझकर माहौल करने का आरोप -शहर में शिव महापुराण में शामिल होने आए हैं राम विलास वेदांती

ramvilas_vedanti.jpg

मुरादाबादः शहर के रेलवे स्टेडियम में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राममंदिर आन्दोलन से जुड़े राम विलास वेदांती भी प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने CAA को लेकर देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के पीछे कांग्रेस और विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया। उनके मुताबिक इस बिल से किसी भी नागरिक की नागरिकता नहीं जाएगी। संगठित रूप से इस विरोध प्रदर्शन को करवाया जा रहा है।

बाइक पर जा रहे युवकों को गाय ने मारी टक्कर, इसके बाद दिखा खौफनाक मंजर

विपक्षी दल करवा रहे हैं विरोध
रामविलास वेदांती महाराज ने कहा की देश में जो चल रहा है, वह खुद सब कांग्रेस, सपा, बसपा और वामपंथी दल के लोग करवा रहे हैं। साथ ही महाराज ने कहा कि कांग्रेस फिर से देश का बंटवारा करवा रही है। उन्होंने कहा कि CAA में किसी की भी नागरिकता को कोई खतरा नहीं है, बल्कि CAA पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए अल्पसंख्यकों को नागरिकता देना का कानून है। इस कानून से देश के किसी भी अल्पसंख्यकों को देश के बाहर नहीं निकाला जा रहा है।

डीएम ने नेचर और वेटलैंड के प्रति लोगों को संवेदनशील बनाने के लिए कही बड़ी बात

दिल्ली में भी कांग्रेस का हाथ

इसके साथ ही दिल्ली में दो दिन के अंदर हुए गोलीकांड पर वेदांती ने कहा कि यह सब कांग्रेस करा रही है, क्योंकि यह लोग दिल्ली में माहौल खराब करने चाहते है। ये सब मुस्लिम युवाओं को बहका रहे हैं जैसे कश्मीर में पैसे देकर युवाओं से पत्थर बाजी करवाई जाती थी।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो