scriptCAA Protest: राजद प्रवक्ता मनोज झा का मुरादाबाद के ईदगाह में ऐलान, हर हाल में वापस लेना होगा कानून | Rjd leader manoj jha on caa in Moradabad eidgah maidan | Patrika News

CAA Protest: राजद प्रवक्ता मनोज झा का मुरादाबाद के ईदगाह में ऐलान, हर हाल में वापस लेना होगा कानून

locationमुरादाबादPublished: Feb 16, 2020 10:28:14 am

Submitted by:

jai prakash

Highlights -ईदगाह के मैदान में सियासी दलों के नेताओं का पहुंचना जारी -राजद प्रवक्ता मनोज झा ने सरकार से कानून वापस लेने की मांग की -29 जनवरी से ईदगाह मैदान में चल रहा है CAA के खिलाफ प्रदर्शन -राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का सन्देश भी पढ़कर सुनाया

manoj_jha.jpg

मुरादाबाद: दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर शहर के ईदगाह मैदान में चल रहे CAA के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में अब सियासी दलों के नेता भी शिरकत कर माहौल बनाने में जुटे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मनोज झा (Manoj Jha) भी शनिवार रात ईदगाह पहुंचे और सरकार से ये कानून वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि ये कानून लाकर सरकार ने देश में नफरत का बीज होने का काम किया है।

खुलासाः 20 लाख रुपये के लिए दूध व्यापारी की हत्या कर शव पेट्रोल से जलाया

ये कहा
ईदगाह मैदान पहुंचे मनोज झा ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज हालात ऐसे हो गए हैं कि भगवा को मानने वाले लोग तिरंगे और देश के संविधान को मानने वाले लोगों से कागज मांग रहे हैं। राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती पर CAA लाकर नफरत का बीज बोने का कम किया है। बोले कि जो कानून हमारे महापुरुषों को खारिज करता हो वो कानून स्वीकार नहीं है। इसलिए सरकार को ये कानून वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने सदन में भी कहा था कि देश को इजराइल मत बनाइये। यही नहीं उन्होंने धरने में बैठी महिलाओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ये लड़ाई हम संसद में हार गए थे, लेकिन आप लोगों ने हमें फिर ज़िंदा कर दिया।

मेरठ में परिवार को बंधक बनाकर आधा दर्जन बदमाशों ने डाली लाखों की डकैती

इन्हें दिया था नोटिस
यहां बता दें कि ईदगाह मैदान में इससे पहले कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी भी सभा को संबोधित कर चुके हैं। जिस पर स्थानीय प्रशासन ने एक करोड़ से अधिक का नोटिस जारी किया है। जो मुद्दा काफी गर्मा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो