script

रक्षाबंधन पर बहनों के लिए योगी सरकार का तोहफा, हर दस मिनट में मिलेगी बस

locationमुरादाबादPublished: Aug 08, 2019 05:41:08 pm

Submitted by:

jai prakash

मुख्य बातें

हर दस मिनट पर मिलेगी रोडवेज बस
सभी डिपो को दिए गए निर्देश
लोकल रूट पर दौड़ेंगी बसें

moradabad

मुरादाबाद: इस बार रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस एक ही दिन पड़ रहे हैं। इस दिन भाइयों की कलाई सुनी न रहे और बहनों को आराम से सफ़र कराने के लिए रोडवेज ने विशेष इंतजाम किये हैं। जिसमें हर रूट पर पांच से दस मिनट के दौरान बस होगी। यही नहीं जिस रूट पर यात्री ज्यादा होंगे उस रूट पर बसें बढ़ा दी जाएंगी। इसके लिए स्थानीय रोडवेज प्रबन्धन को निर्देश दिए गए हैं।

ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट पर हो रहा था ये काम, ड्रग इंस्पेक्टर ने मारा छापा तो खुला ये राज, देखें वीडियो

इतनी बसों को लगाया गया

स्थानीय रोडवेज प्रबन्धक एस के शर्मा ने बताया कि इस दिन दिल्ली से आने वालों की भीड़ ज्यादा रहती है। वहीँ रक्षा बंधन के लिए 12 के बाद से भीड़ बढ़ना शुरू हो जाएगी। दिल्ली रूट पर 80 बसों को लगाया है साथ ही अन्य लोकल रूट पर भी बसें बढ़ाई गयीं हैं।

इस शहर में बैंकॉक और थाइलैंड की तर्ज पर रातें होंगी गुलजार

इन रूटों पर चलेंगी बसें

रक्षाबंधन वाले दिन लोकल यानी मुरादाबाद से चन्दौसी, अमरोहा, गजरौला, सम्भल, रामपुर, काशीपुर, धामपुर, नजीबाबाद के लिए अधिकांश बसें चलाई जाएंगी। अड्डे पर भरते ही बस गंतव्य के लिए चल देगी। गंतव्य स्थान से दस मिनट ठहर कर वापसी करेंगी।

ट्रेंडिंग वीडियो