scriptsambhal cold storage roof accident 25 people life in a danger | यूपी के संभल में बड़ा हादसा, कोल्ड स्टोरेज की छत गिरी; 25 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका | Patrika News

यूपी के संभल में बड़ा हादसा, कोल्ड स्टोरेज की छत गिरी; 25 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका

locationमुरादाबादPublished: Mar 16, 2023 03:14:07 pm

Submitted by:

Aman Pandey

Sambhal Cold Storage Accident: संभल में कोल्ड स्टोर छत गिरने से 25 से ज्यादा मजदूर दब गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही SDRF और NDRF की टीमों को मौके पर जाकर बचाव अभियान का निर्देश दिया है।

Sambhal Cold Storage Accident:
Live Photo of Sambhal Cold Storage Accident:
उत्तर प्रदेश के संभल में गुरुवार को एक कोल्ड स्टोरेज की छत गिर गई। मलबे में करीब 25 लोगों की दबने की आशंका है। मौके पहुंचे अधिकारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करा दिया है।

हादसा चंदौसी स्थित मवई गांव के कोल्ड स्टोरेज में हुआ है। जानकारी के अनुसार, स्टोरेज कई साल पुराना था। गुरुवार को यहां आलू रखने का काम चल रहा था। करीब 25 से 30 मजदूर कोल्ड स्टोरेज में मौजूद थे। इस दौरान स्टोरेज की छत गिर गई। बुलडोजर से मलबे को हटाया जा रहा है। फैजगंज पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.