scriptमोहर्रम: शांति भंग की आशंका में यूपी के इस जिले में पुलिस ने 740 लोगों को थमाया रेड कार्ड नोटिस | sambhal police 740 red corner notice issued regarding muharram | Patrika News

मोहर्रम: शांति भंग की आशंका में यूपी के इस जिले में पुलिस ने 740 लोगों को थमाया रेड कार्ड नोटिस

locationमुरादाबादPublished: Sep 20, 2018 05:09:19 pm

Submitted by:

jai prakash

मोहर्रम के दौरान शांति भंग की आशंका में 740 लोगों के खिलाफ रेड कार्ड नोटिस जर कर दिया है। जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

moradabad

मोहर्रम: शांति भंग की आशंका में यूपी के इस जिले में पुलिस ने 740 लोगों को थमाया रेड कार्नर नोटिस

संभल: मंडल भर में मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी जिलों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश दे रखे हैं। जिसके तहत सभी जगह थाना व् तहसील क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें कर त्यौहार आपसी भाईचारे से मनाने का सन्देश दिया जा रहा है। वहीँ जनपद में पुलिस ने मोहर्रम के दौरान शांति भंग की आशंका में 740 लोगों के खिलाफ रेड कार्ड नोटिस जर कर दिया है। जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

हैरतअंगेज: खेल खेल में किसान ने सांप निगला ,फिर जो हुआ तो मच गया हाहाकार

शांति भंग की आशंका

एसपी संभल यमुना प्रसाद के मुताबिक जनपद पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रों के 740 लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ रेड कॉर्ड नोटिस जारी किया है। रेड कार्ड नोटिस मोहर्रम पर पहली बार जारी किया गया है। यह वे लोग हैं जिनसे शांति भंग की आशंका है। इन सभी का रिकॉर्ड अपने थानों में ठीक नहीं है,लिहाजा नोटिस जारी किया गया है।

जेल ट्रान्सफर के नाम पर यूपी के इस शहर में हो गया करोड़ों का खेल, ऐसे खुला मामला

11 पुलिस थाने हैं कुल

एसपी ने बताया कि जिले में कुल 11 पुलिस थाने है जहां लोगो को रेड कार्ड नोटिस जारी किये गये है। इसमें असमोली थाने में सबसे ज्यादा 430 लोगों को यह नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद हयात नगर में 105 लोगों को नोटिस जारी किया गया है।

यूपी के इस शहर में हुआ भीषण हादसा,तीन की मौत आधा दर्जन से अधिक घायल

इतने लोग किये गए चिन्हित

इसमें बहजोई, बनियाथेर, कुदफतेहगढ.,राजपुरा और गुन्नौर शामिल है । जबकि चंदौसी में 15 लोगो को यह नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि 107/116 अपराध प्रक्रिया संहिता के तहत 1727 लोगों के खिलाफ व 740 के खिलाफ रेड कार्ड नोटिस जारी किए गए है। इन लोगो को जिले के सभी थानों के अंतर्गत चिन्हित किया गया है।

ड्यूटी पर शराब पीते सिपाहियों का वीडियो वायरल, फिर एसएसपी ने लिया ये एक्शन

असामाजिक लोग सहमे

मोहर्रम के अवसर पर यदि कोई भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा तो उनके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्यवाई करेगी। इसी के चलते लोगो को चिन्हित कर उन पर दबाब बनाने के लिए पुलिस ने रेड कार्ड नोटिस जारी किए हैं। इतनी बड़ी संख्या में रेड कार्नर नोटिस जारी होने से असामाजिक तत्व भी सहम गए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो