मुरादाबाद

इस लोकसभा सीट पर अमित शाह का बूथ मैनेजमेंट प्लान रहा फेल, भाजपा से ज्यादा गठबंधन उम्मीदवार को मिले वोट

-अब बूथवार परिणाम चौंकाने वाले मिल रहे हैं।
-भाजपा के इलाके में भी गठबंधन उम्मीदवार को ज्यादा वोट मिले हैं।

मुरादाबादMay 26, 2019 / 05:15 pm

jai prakash

इस लोकसभा सीट पर अमित शाह का बूथ मैनेजमेंट प्लान रहा फेल, भाजपा से ज्यादा गठबंधन उम्मीदवार को मिले वोट

मुरादाबाद: लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने एक बार फिर स्पष्ट बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नयी सरकार बना ली। वहीँ मुरादाबाद मंडल की सभी छह सीटों पर उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। खासकर मुरादाबाद सीट पर दमदार उम्मीदवार होने के बावजूद उसे बड़ी हार मिली। जी हां निवर्तमान सांसद सर्वेश सिंह को गठबंधन उम्मीदवार डॉ एस टी हसन ने उन्हें 97 हजार से अधिक मतों से हराया। वहीँ अब बूथवार परिणाम चौंकाने वाले मिल रहे हैं। जिसमें भाजपा के इलाके में भी गठबंधन उम्मीदवार को ज्यादा वोट मिले हैं। इसमें पार्टी अध्यक्ष अमित शहर का बूथ मैनेजमेंट फेल हो गया।

बड़ी खबर: मां की अस्थि विसर्जन करने जा रहे बेटे की भी सड़क हादसे में हुई मौत, 20 घायल

नहीं मिले वोट
इस बार मुरादाबाद लोकसभा सीट पर 65.39 फीसदी मतदान हुआ था। 23 मई को परिणाम जारी हुए। शहर और देहात विधानसभा के कई इलाकों में जहां भाजपा का गढ़ था वहां गठबंधन उम्मीदवार डॉ एस टी हसन को सर्वेश सिंह के मुकाबले ज्यादा वोट मिले। इससे भाजपा के बूथ मैनेजमेंट प्लान होता दिख रहा है। इस बारे में महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने बताया कि शहर और देहात दोनों जगह भाजपा को पिछली बार के मुकाबले ज्यादा वोट मिले। कुछ बूथों पर जहां दलित वोट ज्यादा थे वहां गठबंधन उम्मीदवार को वोट ज्यादा मिले। बाकि लगातार समीक्षा जारी है। जल्द ही पूरी रिपोर्ट बनाकर पार्टी को भेजी जाएगी।

लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को वोट देने के बाद योगी के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा, कर दिया यह बड़ा ऐलान

गुटबाजी की आशंका
यहां बता दें कि इस बार शहर विधानसभा से बढ़त के बाद भी सर्वेश सिंह जीत हासिल नहीं कर पाए। जबकि पिछली बार के मुकाबले उन्हें काफी अधिक वोट मिले थे। वहीँ ये भी अंदर खाने बात चल रही है कि पार्टी की गुटबाजी ने भी नुकसान पहुंचाया है।

Home / Moradabad / इस लोकसभा सीट पर अमित शाह का बूथ मैनेजमेंट प्लान रहा फेल, भाजपा से ज्यादा गठबंधन उम्मीदवार को मिले वोट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.